राजनीति

#अपराध

April 23, 2024

हिमाचल में एक और महिला तस्कर हुई अरेस्ट: घर से बरामद हुई चिट्टे की खेप

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kangra women house chitta police ndps
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी में मामलों में हो रही बढ़ोतरी अपने आप में काफी ज्यादा चिंता जनक है। पहले जहां अमूमन नशा तस्करी के मामलों में पुरुषों की गिरफ्तारियां हुआ करती थीं। वहीं, अब नशे के इस काले धंधे में महिलाओं की भी संलिप्तता बढ़ती जा रही है। ताजा मामला सूबे के कांगड़ा जिले से रिपोर्ट किया गया है, जहां पुलिस टीम एक महिला के घर से चिट्टे की बरामदगी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हफ्ते भर में इस तरह का दूसरा केस

ताजा मामला नूरपुर पुलिस जिले के तहत सामने आया है, यहां स्थित बरोटा में रहने वाली महिला के घर से इस बार चिट्टे की बरामदगी हुई है। बता दें कि पुलिस जिले नूरपुर के तहत हफ्ते भर के भीतर सामने आया यह अपने तरह का दूसरा केस है। इससे पहले कुछ रोज पूर्व ही छन्नी गांव में भी एक महिला के घर से चिट्टे की बरामदगी करने के बाद पुलिस ने उसे भी अरेस्ट किया था।

आरोपी महिला की पहचान

वहीं, अब ताजा मामला में पकड़ी गई महिला का नाम लक्ष्मी बताया गया है, जिसके पति का नाम संजीव कुमार है। ये दोनों बरोटा के ही स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। महिला के घर पर हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6।46 ग्राम बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है। मामले की पुष्टि नूरपुर के एसपी अशोक रतन के द्वारा की गई है। उन्होंने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और महिला के घर पर रेड की। जहां से पुलिस को नशे की बरामदगी हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही यह मुहीम आगे भी जारी रहेगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख