#अपराध

January 3, 2025

हिमाचल: बुजुर्ग महिला को भेजा परलोक, बिस्तर पर मिली थी देह; फरार बेटा-बहु गिरफ्तार

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना हरिपुर में बुजुर्ग महिला की मौत मामले में फरार उसके बेटा और बहू को पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद पकड़ लिया है। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही थी। महिला के गले पर निशान को देख कर ही पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका जाहिर की थी। वहीं महिला के बेटा नेक पाल  और बहू फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने ऊना के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल आज शुक्रवार को पुलिस चौकी रानीताल के तहत पंचायत भंगवार के गांव बांध में एक बुजुर्ग महिला के किराये के मकान में मृत पड़े होने की सूचना शुक्रवार सुबह 6:45 पर मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो महिला के गले में निशान पाए गए। वहीं इस मामले ने उस समय चौंका दिया था, जब पता चला कि मृतक महिला के बेटा और बहू फरार हो गए हैं।

बेटी के घर गई थी रहने

मिली जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय महिला मुन्नी देवी बीती रात को अपनी बेटी के पास ज्वालामुखी आई हुई थी। इस दौरान रात करीब 10 बजे मुन्नी देवी का बेटा नेकपाल नशे की हालत में उधर पहुंचा और उसे अपने साथ रानीताल अपने घर ले गया।

बेटा-बहू घर से फरार

इसके बाद अगली सुबह यानी आज महिला अपने बिस्तर पर मृत पाई गई है। मृतका के गले पर कुछ निशान भी पाए गए हैं। जबकि, महिला का बेटा-बहू अपने दो बच्चों समते घर से फरार हो गए थे। जिन्हंे अब पुलिस ने कुछ ही घंटों के बाद ऊना से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि कल शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद इस मामले में खुलासे होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस जवान करता था नशे का धंधा, बड़ी खेप के साथ हुआ अरेस्ट

कैसे हुई महिला की मौत?

उधर, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस टीम घर के आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि खुलासा हो सके कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP देहरा अनिल कुमार ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। साथ ही मौके से फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा चप्पे-चप्पे पर तलाशा जा रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : राख के ढेर बने आशियाने, महिलाओं-बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

पहले हुई दो बच्चियों की मौत

आपको बता दें कि रानीताल के जिस घर में महिला की मौत हुई है- ये वो ही घर है, जहां करीब चार महीने पहले खाना खाने के बाद दो बच्चियों की मौत हुई थी। जिनकी उम्र 3 और सात साल थी। मुन्नी देवी उन्हीं दो बच्चियों की दादी थी।

खाना खाकर सोया था परिवार

बताया जा रहा है कि यूपी के बरेली निवासी नेकपाल रानीताल में बीते 4 साल से मजदूरी का काम करता है। यहां अपने परिवार के सदस्य पत्नी, मां और दो बच्चियों समेत मेहनत-मजदूरी कर जीवन बसर कर रहा है। मगर पिछले चार महीने से इस परिवार में हो रही घटनाओं से क्षेत्र का हर व्यक्ति दंग है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख