#अपराध

September 23, 2024

हिमाचल: आरोपी को ढाबे पर परांठे खिला रही थी पुलिस, चकमा देकर हुआ फरार

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल के कांगड़ा जिला की पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी फरार हो गया है। इस आरोपी को पुलिस लुधियाणा से गिरफ्तार कर वापस ला रही थी। इसी बीच ऊना जिला के गगरेट से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास के जंगलों की खाक छान रही है।

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी

दरअसल कांगड़ा जिला के बैजनाथ पुलिस थाना में नाबालिगा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लुधियाना में छिपा बैठा है। जिस पर पुलिस ने एक टीम लुधियाना भेजी और आरोपी को वहां पर पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें : प्रतिभा सिंह की बैठक में नहीं पहुंचे CM सुक्खू और उनके 7 सिपाही, CPS/MLA भी गायब

लुधियाना से पकड़ कर कांगड़ा ला रही थी पुलिस

जब पुलिस पोक्सो एक्ट में नामजद इस आरोपी को लेकर लुधियाना से वापस कांगड़ा ला रही थी तो रास्ते में गगरेट में एक ढाबे पर पुलिस ब्रेकफास्ट करने बैठी। पुलिस ने अपने साथ आरोपी को भी परांठे दिया। अभी आरोपी ने आधा ही परांठा खाया था कि वह अचानक से ढाबे से उठा और विपरित दिशा में भाग कर सड़क से करीब 25 फीट नीचे छलांग लगाकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें: हिमाचल : निजी बस संचालक की दादागिरी, बीच सड़क में अध्यापिकाओं से की बदतमीजी

ढाबे से भाग खड़ा हुआ आरोपी

आरोपी के इस तरह से भागने से पुलिस के साथ साथ वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम जब तक आरोपी का पीछा करती वह उनकी आंखों से ओझल हो गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : शटरिंग करते गिर गया सुरेश, साथियों ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच पाया कांगड़ा पुलिस गगरेट के साथ लगते जंगल की खाक छान रही है लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी कांगड़ा जिला के उच्च पुलिस अधिकारियांे को भी नहीं दी गई थी। यह भी पढ़ें : पहले प्रेमी ने छोड़ी दुनिया फिर युवती ने उठा लिया गलत कदम, 20 साल थी उम्र

पुलिस के उच्च अधिकारियों को नहीं जानकारी

एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि बैजनाथ पुलिस की एक टीम पोक्सो एक्ट में नामजद एक आरोपी की तालाश में लुधियाना गई थी। रास्ते में क्या हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं है। वह इस बावत जानकारी जुटा रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख