राजनीति

#अपराध

August 27, 2024

फौजी की पत्नी ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लगा दी तीली, स्वर्ग सिधारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kangra palampur indian army soldier wife sets herself burnt
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक भारतीय सेना में तैनात फौजी की पत्नी ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। मामल सामने आने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहंी चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

महिला ने खुद पर तेल डाल लगा ली आग

दरअसल यह मामला कांगड़ा जिला के पुलिस थाना पालमपुर से सामने आया है। यहां आर्मी क्षेत्र होल्टा कैंट में एक फौजी की पत्नी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला मूल रूप् से गुजरात की रहने वाली थी। महिला के पति की पोस्टिंग यहां होल्टा में थी, जिसके चलते यह महिला अपने पति के साथ यहीं पर रहती थी।

पति पत्नी में हुई थी कहासुनी

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी धर्मशाला बीर बहादुर ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि गुजरात के रहने वाले फौजी पति और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों में तकरार इतनी बढ़ गई कि महिला ने गुस्से में आकर अपने आप पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और फिर आग लगा ली।

अस्पताल पहुंचाने से पहले गई जान

आग लगने से महिला काफी झुलस गई थी, जिसे उपचार के लिए कांगड़ा के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा भेजा। एएसपी धर्मशाला बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आर्मी पुलिस भी कर रही मामले की जांच

इस मामले की जांच आर्मी पुलिस भी अपने स्तर पर कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला का मायका गुजरात में हैं। ऐसे में गुजरात से महिला के मायके के लोगों के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। मायका पक्ष के बयानों के आधार पर ही आगामी जांच होगी। हालांकि पुलिस ने मृतक महिला के फौजी पति से भी पूछताछ की है और उसके बयान दर्ज किए हैं।

हिमाचल का सपूत देश सेवा करते हुआ शहीद

बता दें कि आज हिमाचल के सिरमौर जिला का भी एक जवान देश सेवा करते हुए शहीद हो गया है। यह जवान गिरीपार क्षेत्र का 25 वर्षीय आशीष कुमार है। आशीष कुमार अरुणाचल प्रदेश में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए हैं। आशीष कुमार भारतीय सेना में ऑपरेशन अलर्ट का हिस्सा थे। यह भी पढ़ें: JBT की बैचवाइज भर्ती का परिणाम घोषित, 1122 अभ्यर्थी हुए चयनित

ऑपरेशन अलर्ट का हिस्सा थे आशीष

आशीष करीब 6 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में आशीष 19 ग्रेनेडियर यूनिट में सेवारत थे। आशीष की शहादत खबर सुनने के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

टूटी जुड़वां भाईयों की जोड़ी

गिरीपार क्षेत्र की शिवा पंचायत के भरली गांव के आशीष कुमार का जन्म 14 मार्च, 1999 को हुआ था। आशीष के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। यह भी पढ़ें: हिमाचल का सपूत देश सेवा करते हुआ शहीद, शादी के सपने संजो रही थी मां

शादी के सपने संजो रही थी मां

बताया जा रहा है कि आशीष का मां बेटे की शहादत खबर सुनने के बाद से बेसुध हो गई हैं। वो आशीष की शादी करवाने के सपने संजो रही थीं। आशीष की मां को फोन पर सूचना मिली कि आशीष मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हो गए हैं। आशीष की शहादत के बाद से पूरे क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ रही है। यह भी पढ़ें: सिग्नल तोड़ भाग रहे थे 5 यार, ट्रैफिक पुलिस पर की गाड़ी चढ़ाने की कोशिश जानकारी के अनुसार, शहीद आशीष का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग के जरिए बुधवार शाम तक दिल्ली लाया जा सकता है। इसके बाद वीरवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

क्या है ऑपरेशन अलर्ट?

आपको बता दें कि ऑपरेशन अलर्ट वहां चलाया जाता है- जहां भौगोलिक परिस्थितियों में सीमा पार से घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। ऐसे में गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन अलर्ट चलाया जाता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख