राजनीति

#अपराध

May 10, 2024

हिमाचल: बेटे के पास मिला था एक किलो चिट्टा, अब पिता के पास मिली खेप

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kangra nurpur son father arrest with chitta sp nurpur
कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे की तस्करी के मामलों के बीच पुलिस ने कांगडा के इंदौरा उपमंडल से पंजाब के एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचाान बुआ दास पुत्र जगदीश राज निवासी गांव खतीब गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला कांगड़ा के इंदौरा तहसील के भदरोया से पकड़ा है। आरोपी यहां पर ही रहता था।

23.26 ग्राम चिट्टा किया जब्त

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर व्यक्ति के घर में छापामारी की थी। इस दौरान पुलिस ने व्यक्ति के मकान से लगभग 23.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: पैदल जा रही युवती को छूने लगा सिरफिरा युवक, पार कर दी सारी हदें

बेटे के पास मिला था एक किलो चिट्टा, 56 लाख नगदी

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी का बेटा भी नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया था। जो करीब एक साल से भी अधिक समय से जेल में बंद है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के 80 युवकों को चिट्टा बेचता था ये तस्कर: साथियों ने पकड़वा दिया उसके पास पुलिस को एक किलो चिट्टा और 56 लाख की नगदी मिली थी। वहीं अब उसी आरोपी के पिता को भी पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़ा है। वहीं आज पकड़े गए आरोपी बुआ दास को साल 2020 में 700 नशीले कैप्सूल के साथ पकड़ा गया था।

नशे के साथ पकड़े जा रहे बाहरी राज्यों के लोग

ऐसे अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि हिमाचल में करीब हर दिन नशा तस्कर पकड़े जा रहे हैं। जिनमें अधिकतर आरोपी बाहरी राज्यों के होते हैं। बाहरी राज्यों के यह आरोपी हिमाचल में आकर नशे का कारोबार करते हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल में हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार, चरस की खेप हुई बरामद हालांकि हिमाचल पुलिस ऐसे नशा कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है, बावजूद इसके हिमाचल में नशे का कारोबार खत्म नहीं हो रहा है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख