#अपराध
November 15, 2025
हिमाचल: मां-बेटा घर से कर रहे थे नशा तस्करी, ग्राहक बन आई पुलिस; बड़ी खेप - नगदी बरामद
पुलिस ने मां और बेटे को नशे की खेप और नगदी के साथ गिरफ्तार किया
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार धड़ल्ले से अपने पैर .पसार रहा है। नशा तस्करी के इस बढ़ते कारोबार और इसमें धंसती युवा पीढ़ी हर किसी के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। हालांकि पुलिस हर दिन नशा तस्करों को पकड़ कर सलाखों के पीछे धकेल रही है, बावजूद इसके नशा तस्करी का कारोबार खत्म नहीं हो रहा है। ऐसा ही एक मामला अब हिमाचल के कांगड़ा जिला से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक घर में दबिश देकर एक मां बेटे को नशे की खेप के साथ साथ ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इंदौरा पुलिस ने तहसील जसवां के तमोल गांव में एक घर में दबिश दी। पुलिस ने यह दबिश गुप्त सूचना के आधार पर दी थी। पुलिस को घर से नशे की बड़ी खेप के साथ साथ नगदी को भी बरामद किया है। मामले में पुलिस ने मां बेटे को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : संजौली मस्जिद विवाद: महिलाएं बोलीं - पुलिस दे गारंटी.. यहां नहीं होगी दिल्ली जैसी हरकत
थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस टीम मिलवां क्षेत्र में नियमित गश्त पर तैनात थी। पुलिस टीम द्वारा वहां से आने.जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी बीच पुलिस को अपने एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली कि तमोल गांव के एक घर में नशे की खरीद.फरोख्त होने वाली है। समय पर दबिश दी गई तो आरोपीयों को पकड़ा जा सकता है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए इंदौरा पुलिस टीम तमोल गांव के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने महिला के दरवाजे पर दस्तक दी। पुलिस टीम को देख मां.बेटा घबरा गए। पुलिस ने सख्ती से दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उसके बाद पुलिस टीम ने उक्त घर पर दबिश दी और तलाशी अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस का कड़ा एक्शन- 15 युवकों को किया अरेस्ट, माहौल खराब करने की थी कोशिश
पुलिस को आरोपी के घर से तलाशी के दौरान घर से 9ण्42 ग्राम चिट्टा और 60000 रुपए की नकदी बरामद हुई, जिसे नशे की काली कमाई से अर्जित माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर वीरो देवी पत्नी कंस राज और उसके बेटे नामवीर उर्फ बादल को अरेस्ट कर लिया है।
थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना इंदौरा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और इस काले कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लाते थे और आगे किसे सप्लाई करते थे। मामले में आगे की कार्रवाई तेज़ी से अमल में लाई जा रही है।