#अपराध

February 8, 2025

हिमाचल: महिला ने घर में छिपा रखा था लाखों का चिट्टा, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

पुलिस को महिला के पास मिला 62.90 ग्राम चिट्टा

शेयर करें:

chitta smuggler woman

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के हर गांव गांव गली गली तक नशा तस्कर पहुंच रहे हैं। आज प्रदेश का कोई ऐसा कोना नहीं बचा है, जहां नशे की तस्करी ना की जा रही हो। प्रदेश में नशे का कारोबार इस कदर बढ़ गया है कि लोगों को अपने बच्चों के प्रति चिंता सताने लगी है।

 

हालांकि हिमाचल पुलिस नशा माफिया के खिलाफ चलाए अभियान में अब तक कई नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंचा चुके हैं। बावजूद इसके नशा तस्करी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। नशा तस्करी के इन मामलों में अब महिलाएं और युवतियां भी कूद पड़ी हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कांगड़ा जिला से सामने आया है। 

चिट्टे की बड़ी खेप के साथ महिला गिरफ्तार

हिमाचल के कांगड़ा जिला में पुलिस ने एक घर में रेड कर एक महिला नशा तस्कर को अरेस्ट किया है। इस महिला के पास से लाखों का चिट्टा बरामद हुआ है। किसी महिला तस्कर के पास पकड़ी गई यह चिट्टे की सबसे बड़ी खेप भी मानी जा रही है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किसी ने बैग तो किसी ने घर में छिपाई थी चरस, चार तस्कर हुए गिरफ्तार

कहां का है यह मामला

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस थाना डमटाल के तहत आते भदरोया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना कि आधार पर आज शनिवार को एक घर में रेड की। इस छापेमारी में पुलिस ने आरोपी महिला रजनी वाला उर्फ रज्जी को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के डर से युवक ने निगली थी चिट्टे की पुड़िया, अब खराब हुई किडनी

कितना मिला महिला के पास नशा

पुलिस को घर में छापेमारी के दौरान 62ण्90 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रजनी एक शातिर अपराधी है और इससे पहले भी उस पर एक मामला दर्ज है। पुलिस ने यह कार्रवाई आज शनिवार को की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टे की डील करने आए तीन यार हुए अरेस्ट, पुलिस ने कार भी की जब्त

क्या बोले एसपी अशोक रतन

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अशोक रतन ने बताया कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला ने घर में नशे की बड़ी खेप छिपाई है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर में छापेमारी की और महिला को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। एसपी अशोक रतन ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख