#अपराध

December 1, 2024

हिमाचल: पुरानी रंजिश में दो भाईयों ने ले ली महिला की जा*न, दोनों अरेस्ट

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो भाईयों ने एक महिला की तेज धार हथियार से वार कर हत्या कर ली है। मामला कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां से सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

कांगड़ा के नगरोटा से सामने आया मामला

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में बीते रोज शनिवार 30 नवंबर को एक पुरानी रंजिश के चलते दो भाईयों ने 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तेज धार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी है। दरअसल महिला के साथ दोनों भाईयों की पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते बीते रोज शनिवार को दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार अब पीरियड आधार पर रखेगी शिक्षक, गेस्ट टीचर भर्ती पर हुआ था बवाल

महिला के सिर पर तेजधार हथियार से किया वार

इस झगड़े में पहले दोनों भाई गाली गलौज करते रहे और बाद में मारपीट पर उतर आए। इसी दौरान एक व्यक्ति तेज धार हथियार से महिला के सिर पर वार कर दिया। जिससे महिला बेसुध हो गई। परिजन महिला को तुरंत ही उपचार के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा लेकर पहुंचे। जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन महिला की कुछ ही घंटे बाद मौत हो गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल में यहां आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार

घटना के बाद ही प्यारे लाल निवासी रजियाना ने पुलिस में दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार भी कर लिया था। इनमें एक भाई आरोपी प्रीतम चंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा भाई टांडा में उपचाराधीन था, पुलिस ने उसकी भी गिरफ्तारी डाल दी थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मंदिर के पास आया था चरस का सौदा करने, झाड़ियों में फेंक होने लगा फरार

302 के तहत हुआ मामला दर्ज

अब इस मामले में महिला की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी चमन लाल ने बताया कि शुरूआत में इस मामले को हत्या के प्रयास में दर्ज किया गया था। लेकिन अब महिला की मौत के बाद भारतीययदंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला बना दिया गया है। थाना प्रभारी चमनलाल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बच्ची को बहला-फुसला कर ले गया साथ, फिर की नीचता- मिली ऐसी सजा

पुरानी रंजिश बताई जा रही झगड़े की वजह

सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी। घटना के दिन विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गुस्से में आकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया और घायल महिला को अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीने के आदि थे पति-पत्नी, फर्श पर मिली महिला की देह

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने पहले आरोपी प्रीतम सिंह को उसी दिन गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा आरोपी जो झगड़े में घायल हो गया था और इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में था, उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने पर हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख