#अपराध

June 11, 2024

हिमाचल: पांच बेटियों को रोता छोड़ गया पिता, छत पर ल*टका मिला

शेयर करें:

कांगडा। हिमाचल प्रदेश बढ़ते आत्महत्याओं के मामलों के बीच ताजा मामला सूबे के जिला कांगडा से सामने आया है। पुलिस थाना कांगडा के तहत फ्लोर मिल के क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी जान दे दी है। यह शख्स मजदूरी कर परिवार को पालता था, लेकिन उसकी मौत से अब उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शख्स ने सरिये से चुन्नी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

लेंटर के सरिये से लटका मिला शव

मृतक व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय कौशल कुमार कैवती निवासी जिला जांजगीर चांपाए छतीसगढ़ के रूप में हुई है। सूचना के अनुसारए कौशल कुमार एक प्रवासी मजदूर था। मामला मंगलवार सुबह सामने आया जब परिजनों ने मृतक को मकान की छत पर लगे सरिये से चुन्नी से बने फंदे से लटका हुआ पाया। यह भी पढ़ें:  देहरा में भाजपा परेशान: ‘होशियार’ कैसे शांत करेंगे ‘धवाला की ज्वाला’-कांग्रेस में भी दो दावेदार

पीछे छोड़ गया 5 बेटियां

थाना प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार मृतक अपने पीछे 5 बेटियां छोड़ गया है। कौशल कुमार यूं अचानक दुनिया छोड़ चले जाना परिजनों के लिए दुःख का सबब बना हुआ है। समस्त परिवार कौशल कुमार की मौत की खबर सुनकर सदमे में है। पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

20 वर्ष से रह रहा था कांगडा में कौशल

थाना प्रभारी कांगडा संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते ही बताया कि कौशल कुमार लगभग पिछले 20 वर्ष से कांगडा में रहकर अपना गुज़र बसर कर रहा था। मामले में आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है, मगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने CRPC की धारा 174 के तहत करवाई अमल में लाएगी। यह भी पढ़ें : नालागढ़ में केएल ठाकुर/लखविंदर-किसे चुनेगी भाजपा, कांग्रेस ढूंढ रही बावा का विकल्प फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बढ़ रहे आत्महत्या के मामले

आपको बता दे हिमाचल में इन दिनों आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते दिनों 7 जून को खबर आई थी कि एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। इससे पहले एक 32 वर्षीय महिला ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख