#अपराध

April 5, 2026

हिमाचल: अस्पताल से चोरी की डॉक्टर की कार, राजस्थान से हुई बरामद; 2.5 लाख कैश भी मिला

आरोपी से करीब 2.5 लाख रुपये नकद भी बरामद

शेयर करें:

 Police Investigation

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने बड़ी ही चालाकी से एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की गाड़ी को अस्पताल परिसर से ही उड़ा लिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने इस वारदात के बाद एक नहीं, बल्कि दो और चोरियों को भी अंजाम दिया।

अस्पताल के परिसर से चोरी हो गई कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला बीते कुछ दिन पहले का है। जब निजी अस्पताल के संचालक डॉ. जगदीश्वर कंवर की गाड़ी अस्पताल के परिसर से ही चोरी हो गई थी। घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद सदर थाना ऊना पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने अपने गृह जिला में शिफ्ट किया हिमाचल पुलिस का अहम कार्यालय, यह बताई वजह

राजस्थान से बरामद हुई कार 

जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ी की लोकेशन ट्रैक की, जो राजस्थान के जयपुर में पाई गई। इसके बाद ऊना पुलिस ने बिना देरी किए राजस्थान पुलिस से संपर्क किया और पूरी जानकारी साझा की। इनपुट मिलते ही राजस्थान पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गाड़ी को कब्जे में ले लिया और आरोपी को पकड़ लिया।

दो और चोरियों को दिया अंजाम

जब बरामद गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें से करीब 2.5 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए, जिससे साफ हुआ कि आरोपी ने चोरी के बाद भी नकदी को खर्च नहीं किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने कबूल किया कि ऊना से गाड़ी चोरी करने के बाद वह राजस्थान पहुंचा और वहां भी दो और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : BJP दफ्तर में धमाका : पुलिस ने गिरफ्तार किया हिमाचल का युवक, ISI से भी जुड़े हैं तार

आरोपी को हिमाचल लाने की तैयारी 

इस मामले में ASP सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस की तेजी से कार्रवाई के चलते चोरी हुई गाड़ी राजस्थान से बरामद कर ली गई है। ऊना पुलिस लगातार राजस्थान पुलिस के संपर्क में है और जल्द ही आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करके पूछताछ के लिए ऊना लाया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख