#अपराध
February 2, 2026
हिमाचल: बैग में नशा भरकर हरियाणा बस से सप्लाई करने निकला था पंजाबी युवक, पुलिस को देख छूटे पसीने
बस में चरस लेकर जा रहा था यात्री
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तस्कर नशा सप्लाई करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई अपनी प्राइवेट कार का इस्तेमाल करता है तो कोई स्कूटी या अन्य साधनों में नशा छिपाकर आगे भेजता है। ऐसा ही एक ताजा मामला जिला मंडी से सामने आया है, जहां तस्कर ने नशा सप्लाई करने के लिए पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कर नशे की खेप ले जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल का है। यहां पुंघ क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला हुआ था। टीम बसों और गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की एक बस नंबर HR55GV4807 को रोककर यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान पुलिस की नजर एक यात्री पर पड़ी, जो थोड़े संदिग्ध व्यवहार कर रहा था। जब पुलिस ने उसकी जांच की तो उसके पास भारी मात्रा में चरस मिली। पुलिस ने बताया कि बरामद चरस का वजन 604 ग्राम था। टीम ने बीना देर किए युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जॉनी पाल उम्र 31 वर्ष साल पुत्र राजकुमार, निवासी गांव फराल, जिला कैथल, हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी खिलाफ जॉनी पाल के खिलाफ पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

DSP सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों, सप्लायर और संभावित खरीदारों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।