#अपराध

April 26, 2025

हिमाचल में पहलगाम का असर: मुस्लिम समुदाय को बताया जिम्मेदार, की बदसलूकी, नारे लगवाए

वीडियो हुआ वायरल, पुलिस बोली- ऑल इज वेल 

शेयर करें:

Hamirpur-Muslim-community-News

हमीरपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद लोगों के गुस्से की आंच देवभूमि हिमाचल प्रदेश के मुस्लिम समुदाय तक आ पहुंची है। हमीरपुर में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को एक जगह रोककर उनके साथ बदसलूकी और जबरदस्ती "जय श्रीराम: के नारे लगवाने का एक वीडियो सामने आया है। हालांकि, नादौन पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए 'आल इज वेल' बताकर मामले से कन्नी काट ली है।

पहलगाम हमले का जिम्मेदार बताया

वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग पहलगाम हमले के लिए मुस्लिम समुदाय को जिम्मेदार बता रहे हैं। शनिवार को यह घटना उस समय हुई है, जब जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने शिमला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर राज्य में कश्मीरियों की सुरक्षा का आग्रह किया है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि कुछ लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को एक साथ बिठाए रखा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं कुछ लोग उनसे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगवा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : पहले रोटी के लाले थे, अब पानी को भी तरसेगा पाकिस्तान; पहलगाम घटना पर बोले अनुराग 

क्यों टाल रही है पुलिस ?

वीडियो में एक युवक कह रहा है कि अगले शुक्रवार को कोई भी यहां नजर नहीं आना चाहिए। युवक यह भी पूछता है कि पहलगाम की बैसरन घाटी में केवल हिंदुओं को ही क्यों मारा गया। नादौन पुलिस ने हालांकि, यह भी माना कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, लेकिन पुलिस एक समुदाय विशेष के लोगों से मारपीट की किसी घटना से इनकार कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने वाले प्रायमरी टीचरों की कटेगी सैलरी , बागियों की पहचान के आदेश

सुक्खू से मिले जम्मू-कश्मीर के मंत्री 

पहलगाम अटैक के बाद शनिवार सुबह शिमला पहुंचे जम्मू-कश्मीर के मंत्री जावेद डार ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, '' सीएम के निर्देशानुसार, मैं आज सुबह शिमला पहुंचा हूं। हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से मिलने का इंतजार है। जम्मू-कश्मीर के छात्रों, व्यापारी समुदाय और अन्य लोगों से मिलने के लिए उपलब्ध हूं ताकि उनकी बातें सुन सकूं, समर्थन दे सकूं और सुरक्षा का एहसास दिला सकूं''।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख