#अपराध

March 21, 2026

हिमाचल: घर से काम पर निकला था मिस्त्री, रात को नाली में पड़ा मिला श*व- शरीर पर मिले निशान

काम के लिए निकला व्यक्ति नहीं लौटा घर 

शेयर करें:

Missing Person

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक परिवार की तलाश तब खत्म हुई, जब एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में गली में पड़ा मिला। इस घटना ने परिवार में कोहराम मचा दिया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

काम के लिए निकला व्यक्ति नहीं लौटा घर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला हमीरपुर के गांधी चौक का है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति शुक्रवार सुबह घर से काम पर निकला था। लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। परिवार ने व्यक्ति को अपने स्तर पर ढूंढने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में किसानों की बल्ले-बल्ले : गाय-भैंस का दूध 10 रुपये महंगा, गेहूं-मक्के को लेकर भी खुशखबरी

गली में मिला संदिग्ध हालत में शव 

शनिवार सुबह गांधी चौक के पास गली में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया गया। जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखे गए और खून भी बहा हुआ था। पुलिस ने मौके पर परिजनों की मौजूदगी में जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने शव के आसपास से साक्ष्य जुटाए।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान मोहिंदर सिंह उम्र 52 साल , निवासी सासन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।  जो मिस्त्री का काम करता था

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 9 साल की लड़की के साथ दुकान में हुआ गलत काम, 22 वर्षीय युवक ने की हदें पार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि शायद यह गिरकर हुई मौत हो सकती है। हालांकि सटीक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

परिवार में पसरा मातम 

मोहिंदर सिंह के पीछे उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। परिवार इस घटना से स्तब्ध हो गया है। परिजनों ने बताया कि मोहिंदर सिंह हमेशा मेहनत करके घर का भरण-पोषण करते थे। घटना ने पूरे परिवार और मोहल्ले को हिला कर रख दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख