#अपराध

May 22, 2024

हिमाचल : पहले 5 करोड़ की चरस और अब सरगना धरा, दिल्ली से पकड़ लाए

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के लिए पुलिस यमराज बन चुकी है। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अब मुख्य सरगनाओं के गिरेबान तक आसानी से पहुंचती हुई दिख रही है। ऐसा ही एक मामला जिला सोलन से सामने आया है। जहां पुलिस ने पांच करोड़ की चरस बरामदगी मामले में मुख्य सरगना को हिरासत में लेने की सफलता हासिल की है। जिसका नाम मिंटू उर्फ बिट्टू पुत्र परमानंद है।

बैकवर्ड लिंकेज से पकड़ी थी 36 किलो चरस

विदित हो, गत 9 मई को सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर सोलन पुलिस ने एक किलो की खेप के साथ हरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के तहत आनी में दबिश देकर 36 किलो चरस बरामद की थी। यह भी पढ़ें: पैदल ही चरस बेचने निकला था हेमराज, लाखों के नशे संग अरेस्ट पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो पता चला कि अर्की में परचून की दुकान चलाने वाला झाबे राम सरगना का सगा भाई बीच की कड़ी था। जिसने हरजीत को डील सैटल करने के मकसद से एक किलो की खेप को बतौर सैंपल भेजा था।

दिल्ली से गिरफ्तार किया मुख्य सरगना

बतौर रिपोर्टर, जांच में ये खुलासा हुआ है कि झाबे राम मुख्य सरगना मिंटू उर्फ बिट्टू का भाई है। जो करीब 15 साल से नशा तस्करी में संलिप्त था। बताया गया कि, इस गिरोह द्वारा चरस को कुल्लू के आनी से सोलन, यह भी पढ़ें: हिमाचल के होमगार्ड जवान का दुखद निधन: फौरी राहत में मिले सिर्फ 5 हजार वहां से ट्रांजिट करते हुए दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा व हरियाणा के विभिन्न शहरों में भेजा जाता था। बैकवर्ड लिंकेज के चलते पुलिस ने चरस तस्कर गिरोह के मुख्य सरगना मिंटू उर्फ बिट्टू को राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

ममले की पुष्टि करते हुए SP गौरव सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी मिंटू उर्फ बिट्टू के बैंक खाते में बीते एक साल में ही 70 लाख रुपए से ज्यादा लेनदेन की ट्रांजेक्शन हुई है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि यह गैर कानूनी तरीके की कमाई है। कहा कि दोनों सगे भाईयों को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख