#अपराध

April 3, 2026

हिमाचल: हिरासत से फरार हुआ नशा तस्कर, 4 पुलिस अफसर सस्पेंड- आरोपी की तलाश जारी

लापरवाही के लिए SP सोलन ने उठाया सख्त कदम

शेयर करें:

Police Custody Escape

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस हिरासत से एक नशा तस्कर के फरार होने से हड़कंप मच गया है। इस गंभीर लापरवाही के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस घटना ने पुलिस व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि यहां कार्रवाई के चलते  पुलिस हिरासत में रखा एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कानूनी कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के परवाणू थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने एक NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। बीते  बुधवार को उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखा और पुलिस को चकमा देकर वहां से भागने में कामयाब हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस मंदिर में उमड़ी आस्था : मां को सोना-चांदी भेंट, 15 दिनों में 3 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा

लापरवाही के लिए SP सोलन ने उठाया सख्त कदम

यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है, क्योंकि हिरासत में मौजूद आरोपी का इस तरह भाग जाना बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए सोलन के SP साईं दत्तात्रेय वर्मा ने तुरंत सख्त कदम उठाए।

तीन ASI और एक हेड निलंबित

उन्होंने चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए, जिनमें तीन ASI और एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। इसके साथ ही इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

यह भी पढ़ें : टोल टैक्स हंगामे के बाद बैकफुट पर सुक्खू सरकार- HP नंबर को बड़ी राहत, बाहरी के भी घटाए रेट

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश 

घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। पुलिस हर संभावित जगह पर छानबीन कर रही है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही पुलिस 

इस कार्रवाई के जरिए पुलिस विभाग ने साफ संदेश देने की कोशिश की है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। SP साईं दत्तात्रेय वर्मा ने कहा कि सोलन पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल से माता के दरबार तक आसान रास्ता- चामुंडा से वैष्णो देवी तक चलेगी सीधी बस

पुलिस की लापरवाही सामने आने पर होगी कार्रवाई

उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच जारी है और अगर इसमें किसी अन्य पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरा ध्यान फरार आरोपी को पकड़ने पर है, ताकि उसे जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख