राजनीति

#अपराध

May 20, 2025

हिमाचल : सवारियों को बैठाने के लिए मची निजी बसों में होड़, पुलिस ने काटा मोटा चालान

राजधानी में बसों की दौड़ : पुलिस ने काटा मोटा चालान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ठियोग बाइपास पर सोमवार सुबह एक खतरनाक मंजर देखने को मिला। ठियोग से शिमला की ओर आ रही दो निजी बसें सवारियां बैठाने की होड़ में ऐसी रफ्तार से दौड़ पड़ीं कि राह चलते लोग और दोपहिया वाहन चालक बाल-बाल बचे। कुछ ही क्षणों के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती रहीं बसें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बसें एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती रहीं। सड़कों पर चल रहे राहगीरों और बाइकों पर सवार लोग दहशत में आ गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आधार केंद्र की करतूत, अभिमन्यु को बनाया सपना- दफ्तरों के चक्कर काट रहे परिजन

बसों के भीतर बैठी सवारियों का कहना था कि चालक मानो होड़ में अपनी जान भी दांव पर लगाने को तैयार थे। एक बस अचानक विपरीत दिशा में भी मुड़ गई, जिससे बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।

विभिन्न धाराओं के तहत कटा चालान

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 12,500 रुपये का चालान विभिन्न धाराओं में किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर कोई चालक इस प्रकार सड़क सुरक्षा के नियमों को तोड़ता पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। लापरवाही से बस चलाने वाले चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया अगर कोई नियमों की अनदेखी करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर चोर, 48 हजार की पाइपें चुरा कर हुए थे फरार

बहरहाल, इस घटना ने एक बार फिर हिमाचल की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक और लापरवाह चालकों की वजह से आम जनजीवन पर मंडरा रहे खतरे को उजागर कर दिया है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि निजी बसों के संचालन पर सख्ती से निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख