#अपराध

May 28, 2024

हिमाचल: नशे की खेप के साथ पकड़ा गया था पिता, अब पुलिस ने चंडीगढ़ से धरा बेटा

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशा इस कदर अपनी जड़ें मजबूत कर चुका है कि, कई-कई जगह तो पूरे परिवार के सदस्य नशा तस्करी में शामिल पाए जाते हैं। ऐसा ही एक ताज़ा मामला प्रदेश के जिला सोलन से सामने आया है। जहां पुलिस ने पहले एक शख्स को हेरोइन सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब आरोपी शख्स के बेटे को भी पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया है।

चंडीगढ़ का है मुख्य आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिन पहले पुलिस ने 2 आरोपियों अभिषेक व रजत शर्मा को 9.29 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें: 37 वर्षीय शख्स स्वर्ग सिधारा, प्रधान बोलीं- पंचायत में नशे का बड़ा रैकेट पुलिस द्वारा जब इन आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने मुख्य स्मगलर का पता पुलिस को बात दिया। जिसके बाद पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने मुख्य आरोपी कपिल देव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

पहले बाप हुआ था गिरफ्तार

बताया गया कि आरोपी कपिल पिछले 5 सालों से चिट्टा तस्करी में संलिप्त था और अपने बेटों के साथ मिलकर हेरोइन तस्करी कर रहा था। यह भी पढ़ें: हिमाचल: युवक ने शराब पिलाकर छात्रा से दो बार की हैवानियत, फिर दोस्त को परोस दी आरोपी कपिल का बेटा दिशांत भी इस अभियोग में सहअपराधी था जो कई समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार दिशांत की ट्रैकिंग की जा रही थी। इस बीच अब पुलिस ने दिशांत निवासी चंडीगढ़ को चंडीगढ़ से ही गिरफ्तार कर लिया है।

काफी समय से कर रहे थे नशा तस्करी

मामले की पुष्टि करते हुए SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पहले पकड़े गए आरोपियों से की गई पूछताछ में पाया गया कि मुख्य आरोपी कपिल देव और इसके बेटे दिशांत गर्ग व प्रवीण गर्ग नशे का बहुत बड़ा नैटवर्क चलाते हैं। यह सभी नशे का सामान काफी समय से हिमाचल में सप्लाई करते आ रहे हैं। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच में कुछ और भी आरोपी पकड़े जाने की संभावना बनी हुई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख