#अपराध
May 22, 2025
हिमाचल: खाना बनाने आई पोती से दादा ने की नीचता, पेट दर्द पर निकली गर्भवती
रिश्ते में लगते दादा का खाना बनाने जाती थी लड़की
शेयर करें:
चंबा। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में आए दिन रिश्ते कलंकित हो रहे हैं। घर के ही लोग अपनी बहू बेटियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने ही दादा पर उसके साथ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। बड़ी बात यह है कि दुष्कर्म से पीड़िता गर्भवती हो गई है। पीड़ित लड़की अभी 18 साल की भी नहीं है।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब लड़की के पेट में दर्द होने लगा। लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिस पर परिजन बेटी को उपचार के लिए तीसा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जब चिकित्सकों ने पीड़िता की जांच की तो लड़की गर्भवती पाई गई। डॉक्टर ने इसकी जानकारी लड़की के परिजनांे को दी। डॉक्टर की बात सुन कर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस कमरे में सोई थी छोटी बहन- वहीं स्कूल ड्रेस के दुपट्टे से झू*ल गई 10वीं की छात्रा
वहीं अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर तीसा पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजनों ने जब लड़की से इस बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि रिश्ते में लगते दादा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी के परिवार में कोई नहीं है और वह घर में अकेला ही रहता था। जिसके चलते पीड़िता उसकी मदद के लिए उसके घर खाना बनाने जाती थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर दिया। लेकिन लोक लाज के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इसी बीच जब उसके पेट में दर्द होने लगा तो मामले का खुलासा हुआ।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश र 14 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।