#अपराध

April 14, 2026

हिमाचल: चिट्टे की खेप सप्लाई करने निकला था 25 साल का युवक, संदिग्ध हरकतों ने पकड़वाया

नशे की लत या कम समय में अमीर बनने की चाह युवाओं को जिंदगी कर रही बर्बाद

शेयर करें:

Chitta chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश में नशे का जाल अब चिंताजनक रूप से युवाओं को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। आए प्रदेश में पुलिस ऐसे चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, जिनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच होती है। छोटी उम्र के युवक या तो नशे की लत के कारण या फिर कम समय में अधिक पैसा कमाने की चाह में चिट्टा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की ओर बढ़ रहे हैं।  इसी कड़ी में चंबा पुलिस ने एक और युवा तस्कर को पकड़कर इस बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई है।

संदिग्ध गतिविधियों ने पकड़वाया युवक

दरअसल हिमाचल के चंबा जिला में पठानकोट चंबा भरमौर नेशनल हाईवे पर ट्रक यूनियन बालू के समीप स्टेट टास्क फोर्स की टीम गश्त पर थी। एएसआई परमेश शर्मा के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब उसे रोका गया और तलाशी ली गई, तो उसके पास से 10.53 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू कल महिलाओं को 1500-1500 की दे सकते हैं सौगात, तीन साल से कर रहीं इंतजार

25 साल का युवक निकला तस्कर

पूछताछ में आरोपी की पहचान विजय कुमार (25) निवासी गांव चौभिया, डाकघर सेरकाओ, तहसील भरमौर, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ सदर थाना चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मात्र 25 साल की उम्र में चिट्टे की खेप लेकर निकले इस युवक को देख कर पुलिस भी दंग है।

पुलिस की चेतावनी

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें : सिया मामले में गरमाई सियासत: जयराम ने घेरी सुक्खू सरकार, बोले-अपराधियों को नहीं है कानून का डर

समाज के लिए बढ़ती चिंता

विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं का इस तरह नशा तस्करी में शामिल होना समाज के लिए गंभीर संकेत है। जहां एक ओर नशे की लत युवाओं को बर्बादी की ओर ले जा रही है, वहीं दूसरी ओर आसान पैसे का लालच उन्हें अपराध की दुनिया में धकेल रहा है। चंबा में हुई यह गिरफ्तारी सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि उस बड़ी समस्या की झलक है, जिससे हिमाचल के कई क्षेत्र जूझ रहे हैं। अब जरूरत है समाज, परिवार और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों की, ताकि युवाओं को इस दलदल से बाहर निकाला जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख