#अपराध

April 14, 2026

हिमाचल में वन विभाग पर माफिया ने किया ह.मला- गाड़ी के शीशे तोड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

देवदार के 12 स्लीपर बरामद

शेयर करें:

Chamba forest department

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वन माफिया के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे जंगलों की अवैध कटाई के साथ-साथ वन विभाग के कर्मचारियों पर भी हमले करने से पीछे नहीं हट रहे। ताजा मामला चंबा जिले के मसरूंड रेंज का है, जहां वन विभाग की टीम पर पथराव कर दिया गया।  

देवदार के 12 स्लीपर बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिला चंबा का है। यहां बीते रविवार की रात वन विभाग की टीम कलहेल-बाजली मार्ग पर स्थित साहलुई नावा के पास गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान टीम को कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। जांच करने पर मौके से 12 देवदार के स्लीपर बरामद किए गए, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। 

यह भी पढ़ें : सरकाघाट म*र्डर केस : आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी, ग्रामीणों में आक्रोश- फां.सी पर अड़े

वन विभाग की टीम पर किया पथराव 

वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन जैसे ही तस्करों और उनके साथियों को इस कार्रवाई की भनक लगी, वे भड़क उठे। जब वन विभाग की टीम जब्त की गई लकड़ी को वाहन में लादकर मसरूंड रेंज कार्यालय ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर पहाड़ी की ऊंचाई से अचानक पथराव शुरू कर दिया गया। 

सरकारी वाहन को पहुंचा काफी नुकसान 

यह हमला इतना अचानक था कि टीम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हमलावरों ने लगातार पत्थर बरसाए, जिससे मौके पर मौजूद सरकारी वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। खास तौर पर ब्लॉक अधिकारी की गाड़ी, जिसे उस समय वन रक्षक चला रहा था, पथराव की चपेट में आ गई। हालांकि, सौभाग्य से कोई भी पत्थर सीधे किसी कर्मचारी को नहीं लगा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 134 दिन बाद खुले कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पुलिस को दी सूचना

स्थिति को गंभीर होते देख वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही हालात काबू में आए और वन विभाग की टीम सुरक्षित वहां से निकल पाई। इस दौरान हमलावर अंधेरे और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की पुलिस कर रही पहचान 

वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश पठानिया ने बताया कि उनकी टीम पूरी तरह से अपनी ड्यूटी निभा रही थी और अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी को पकड़ना उनका कर्तव्य था। लेकिन तस्करों ने दबाव बनाने और कार्रवाई को रोकने के लिए हमला किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख