#अपराध

December 10, 2024

हिमाचल: दुखी पति की दास्तां, शख्स भगा ले गया पत्नी; अब बच्चे संभालू या दिहाड़ी लगाउं

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक दुखी पति अपनी पत्नी की तलाश में दर दर भटक रहा है, लेकिन उसे उसकी पत्नी नहीं मिल रही है। इस दुखी पति को अब यह समझ नहीं आ रहा है कि वह अपनी पत्नी की तलाश करे, या घर में अपने छोटे छोटे बच्चों के लिए खाना तैयार करूं, या जिंदगी जीने के लिए दिहाड़ी पर जाउं। यह दास्तां चंबा जिला के दलीप कुमार पुत्र अमर सिंह की है। दलीप सिंह ने एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी को भगा कर ले जाने का शक जाहिर किया है।

मजबूर पिता की दास्तां

दलीप सिंह पुत्र अमर सिंह चंबा जिला की तहसील उटीप के गांव मांडू का रहने वाला है। दलीप सिंह अपनी लापता पत्नी की तलाश में दर दर भटकने को मजबूर है। दलीप सिंह पिछले एक माह से अपनी पत्नी की तलाश कर रहा है। लेकिन उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग रहा है। दलीप सिंह ने पुलिस की भी मदद ली, लेकिन पुलिस भी दलीप सिंह की पत्नी को तलाश नहीं कर पाई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में पहली बार लोग देख सकेंगे विधानसभा का लाइव प्रसारण- जानें कैसे

एक माह से गायब है पत्नी

दलीप सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक माह से गायब है। एक माह पहले जब वह दिहाड़ी लगाकर घर पहुंचा तो पत्नी घर में नहीं थी। जब इस बारे में बच्चांे से पूछा तो उन्होंने भी मां के बारे में कोई जानकारी ना होने की बात कही। बच्चों के अनुसार मां दोपहर से घर में नहीं है। जिसके बाद दलीप ने अपनी पत्नी को पहले आसपास ढूंढा, लेकिन जब वह नहीं मिली तो उसने उसकी तलाश अपने सभी रिश्तेदारों में की। यह भी पढ़ें : HRTC बस कंडक्टर ने प्रेशर कुकर का वसूला किराया, विपक्ष ले रहा चुटकी

11 नवंबर को दर्ज करवाई थी थाने में रिपोर्ट

जब कहीं से भी पत्नी का कोई पता नहीं चला तो थक हार कर दलीप सिंह ने 11 नवंबर को महिला पुलिस थाना चंबा में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दलीप का कहना है कि एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस उसकी पत्नी को तलाश नहीं कर पाई है। अब एक माह बाद दलीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक चंबा के पास पहुंच कर पत्नी की तलाश करवाने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : माता-पिता ने खोया इकलौता सहारा, कमरे में मिली लाडले की देह

बच्चों को संभाले या पत्नी की करे तलाश

दलीप सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति उसकी पत्नी को बरगला कर अपने साथ भगा ले गया है। दलीप सिंह ने अपनी दास्तां बताते हुए कहा कि उसे समझ ही नहीं आ रहा है कि वह पत्नी की तलाश में जाए, या अपने छोटे छोटे बच्चांे को संभाले। बच्चों के लिए खाना बनाउं, या दिहाड़ी लगाकर घर खर्च चलाए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक चंबा से मिलकर उसकी पत्नी की तलाश करने की मांग की है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने उड़ाया, घर जा रही थी बेचारी

क्या बोले पुलिस अधीक्षक चंबा

दलीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक के सामने एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने के आरोप जड़े हैं। दलीप सिंह की गुहार पर पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर महिला की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही महिला को ढूंढ लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख