#अपराध

April 13, 2026

हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नशा तस्कर, लाखों की चरस-चिट्टा चले थे बेचने; पहुंचे जेल

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Drug Seizure

चंबा/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है, लेकिन इसके साथ ही यह भी सामने आ रहा है कि पहाड़ी इलाकों में नशे का नेटवर्क अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

तलाशा के लिए रोकी बाइक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां पर पुलिस गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक संदिग्ध बाइक नंबर HP 66A-8167 को जांच के लिए रोका गया। 

 

himachal police arrest two smugglers with 667 grams of charas

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का वादा फेल : किसान ने सड़क पर बहाया 500 लीटर दूध, नहीं खरीद रहा था मिल्कफेड

आरोपियों के कब्जे से चरस बरामद 

बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 667 ग्राम चरस (कैनाबिस) बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में नशा मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बाइक को भी जब्त कर लिया।

नाकाबंदी के दौरान मिला कामयाबी 

वहीं दूसरा मामला जिला चंबा के सिढ़कुंड मार्ग का है। यहां SIU  (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर हरिपुर के पास जल शक्ति विभाग के टैंक के नजदीक नाकेबंदी की गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक वहां से गुजर रहा था, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली। जांच में उसके पास से 3.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : 19 साल की कॉलेज छात्रा पर चला दी दराट, सिर-हाथ पर वार- नहीं बची जा*न

आरोपी की पहचान

विशाल कुमार शर्मा उम्र 31 साल निवासी गांव डूला, डाकघर सरू के रूप में हुई है। 

 

chamba youth heroin recovered

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तर कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि चंबा जिले में सख्ती के बावजूद नशे का कारोबार पूरी तरह रुक नहीं रहा है। सबसे चिंता की बात यह है कि इन मामलों में ज्यादातर युवा ही शामिल पाए जा रहे हैं, जो तेजी से इस गलत रास्ते की ओर बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: पकड़ा गया कॉलेज छात्रा का ह*त्यारा, गांववालों को जंगल से मिला- मचा बवाल

नशे को जड़ से खत्म करने जा रही है पुलिस 

इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अब और ज्यादा योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। तकनीकी जांच, गुप्त सूचना और लगातार नाकेबंदी के जरिए बड़े तस्करों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, ताकि नशे के इस काले कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख