#अपराध

April 13, 2026

हिमाचल BREAKING: पकड़ा गया कॉलेज छात्रा का ह*त्यारा, गांववालों को जंगल से मिला- मचा बवाल

कॉलेज जाने के लिए निकली थी युवती, रास्ते में मिली दर्दनाक मौ*त

शेयर करें:

Mandi news

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह-सवेरे हुए हत्याकांड ने पूरे हिमाचल को हिला कर दिया है। सरकाघाट क्षेत्र में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। 

कौन है आरोपी?

बताया जा रहा है कि आरोपी को गांव वालों ने जंगल से पकड़ा है। आरोपी की एक वीडियो भी वायरल हो रही है- जिसमें आरोपी को रस्सियों से बांधा हुआ है और पुलिस उसे ले जा रही है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी उम्र में मृतका से काफी बड़ा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : हुड पहन आए थे बाइक सवार, छात्रा पर किया दराट से वार- घर से 1 KM दूर हुआ म*र्डर

घर से 1 KM दूर हुआ मर्डर

मृतका की पहचान सिया गुलेरिया पुत्री जोगिंद्र कुमार के रूप में हुई है- जो कि नैण गांव, गोपालपुर सरकाघाट की रहने वाली थी। सिया रोज की तरह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ही घात लगाए बैठे हत्यारे ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का वादा फेल : किसान ने सड़क पर बहाया 500 लीटर दूध, नहीं खरीद रहा था मिल्कफेड

हुड पहन आया था आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना चेहरा छिपाने के लिए हुड पहन रखा था। उसने पहले दराट से युवती की बाजू पर वार किया, जिससे वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या कर मौके से फरार

वारदात इतनी निर्मम थी कि जिसने भी घटना के बारे में सुना, वह सन्न रह गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP और ASP  भी तुरंत सरकाघाट के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : 19 साल की कॉलेज छात्रा पर चला दी दराट, सिर-हाथ पर वार- नहीं बची जा*न

जंगल से मिला आरोपी

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया। इसी दौरान ग्रामीणों को आरोपी जंगल से मिला। प्रारंभिक जांच में कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पूरे इलाके में फैली दहशत

इस जघन्य हत्या की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख