#अपराध

April 8, 2024

हिमाचल: ड्यूटी से लौटे पति को कमरे में इस हालत में मिली पत्नी, बुलानी पड़ी पुलिस

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल में आए दिन महिलाओं द्वारा आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। विवाहित महिलाएं घर में हो रहे छोटे छोटे झगड़े के बाद खौफनाक कदम उठा रही हैं। इससे ना सिर्फ एक हंसता खेलता परिवार उजड़ जाता है, बल्कि कई मामलों में छोटे छोटे बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ जाता है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है।

चंबा के सलूणी में महिला ने लगाया फंदा

मिली जानकारी के अनुसार चंबा जिला के उपमंडल सलूणी में एक विवाहित महिला ने अपने ही घर में फंदा (Suicide) लगा लिया। महिला का पति अपनी ड्यूटी पर गया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला का पति ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौटा। महिला ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

दुपट्टे का फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि सलूणी के मुंडाह गांव की सपना पत्नी संजय कुमार ने अपने कमरे में लकड़ी के बने बीम से दुपट्टे का फंदा लगा लिया। महिला का पति संजय कुमार जब ड्यूटी खत्म कर घर लौटा तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। जब उसने पत्नी का आवाज दी तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिस पर उसने पंचायत प्रधान मान सिंह को मौके पर बुलाया।

पति के ड्यूटी से लौटने पर हुआ खुलासा

प्रधान की मौजूदगी में जब दरवाजा खोला गया तो अंदर संजय की पत्नी सपना फंदे पर झूलती मिली। जिसके बाद प्रधान ने पुलिस चौकी सलूणी को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी स्वरूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतार कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक महिला के मायका पक्ष के बयान भी दर्ज किए हैं। यह भी पढ़ें: मां-बाप से छिन गया लाडला बेटा, एयर गन से खेल रहा था मासूम भूपेश मायका पक्ष ने किसी तरह का कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है। https://www.facebook.com/news4himalayans
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख