#अपराध

April 15, 2026

हिमाचल में चरस नेटवर्क का भंडाफोड़ : खेप संग पकड़े गए लड़कों ने खोला राज, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने खोला मुंह

शेयर करें:

Police Action

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में पुलिस अब नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पकड़े गए तस्करों से गहन पूछताछ कर सीधे मुख्य सप्लायर तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद चरस के मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

शक के आधार पर रोके दो युवक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला 7 और 8 मार्च 2026 का है। रात के समय बैजनाथ पुलिस ने इलाके में सख्ती के साथ नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस ने एक स्कूटी पर जा रहे दो युवकों को शक के आधार पर रोका और उनकी तलाशी ली। 

यह भी पढ़ें : सरकाघाट छात्रा ह*त्याकांड : पुलिस रिमांड में आरोपी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

तलाशी में ढेर सारी चरस बरामद 

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 135 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान अनीश ठाकुर (19) निवासी चंबा और नमन (20) निवासी इच्छी, कांगड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।

 

May be an image of one or more people

पूछताछ में आरोपियों ने खोला मुंह

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की। पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनसे यह पता चला कि बरामद की गई चरस की सप्लाई डलहौजी के एक व्यक्ति द्वारा की गई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल दिवस पर CM ने बदला अपना ही फैसला- अब नहीं कटेगी अफसरों की सैलरी, दी बड़ी राहत

विशेष टीम का  किया गठन

इस जानकारी के आधार पर बैजनाथ पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लगातार निगरानी रखी। पुलिस की यह मेहनत आखिरकार रंग लाई और 14 अप्रैल 2026 को मुख्य आरोपी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य सप्लायर की पहचान 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान यशपाल उम्र 29 साल निवासी बकरोटा, डलहौजी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी काफी समय से चरस की सप्लाई में सक्रिय था और अलग-अलग इलाकों में नशा पहुंचा रहा था।

 

बैजनाथ पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। - Dainik Bhaskar

यह भी पढ़ें : सरकाघाट छात्रा केस: आरोपी की मां बोली- बेटे को फां*सी की सजा भी मंजूर, परिवार सच के साथ

पुलिस कर रही मामले की जांच 

गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह यह चरस कहां से लाता था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को शक है कि इसके तार एक बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, इसलिए पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख