#अपराध

March 8, 2025

हिमाचल: एक-दो बार नहीं, तीसरी बार चिट्टा बेचते धरा, फिर भी कानून से बच गया

लोगों ने पंचायत प्रतिनिधि की अगुवाई में थाने को घेरा

शेयर करें:

himachal news

सोलन। एक ओर जहां हिमाचल पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा कर रही है, वहीं सोलन के बद्दी में पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टा बेचते एक-दो बार नहीं, तीन बार पकड़ा, लेकिन कोर्ट से तीनों बार आरोपी को जमानत मिल गई। अब मानपुरा पंचायत के लोगों ने पंचायत प्रतिनिधि की अगुवाई में पुलिस पर जानबूझकर केस कमजोर करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया है।

तीनों बार लगाईं कमजोर धाराएं

जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने एक सोची-समझी साजिश के तहत आरोपी के खिलाफ तीनों बार ऐसी कमजोर धाराएं लगाईं कि आरोपी को जमानत मिल गई। तीनों बार जमानत पर छूटने के बाद आरोपी फिर चिट्टा बेचने लगा।

यह भी पढ़ें : पुलिस की परीक्षा में हाईटेक नकल, अंडरगारमेंट से निकला माइक्रोफोन और..

एक ग्राम चिट्टा मिला था

पुलिस का कहना है कि तीसरी बार आरोपी व्यक्ति के पास से एक ग्राम चिट्टा मिला था। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत धाराएं तो ठीक लगाईं, लेकिन कोर्ट ने उसे कैसे और किस आधार पर जमानत दी, उसके बारे में वे कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि यह कानून का मामला है। हालांकि, बद्दी के लोगों के गले से यह बात उतर नहीं रही है। उनका आरोप है कि पुलिस और आरोपी के बीच मिलीभगत के बिना बार-बार ऐसा होना संभव नहीं हो सकता।

बीस गुना बढ़ी चिट्टे की तस्करी

पुलिस विभाग के आंकड़ों की बात करें, तो वर्ष 2016 में प्रदेशभर में विभिन्न मामलों में महज 634.654 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। सात सालों में तस्करी इतनी बढ़ गई कि वर्ष 2023 में पुलिस ने 14.705 किलोग्राम चिट्टा/हेराेईन की बरामद की।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बजट सत्र के लिए तैयार, बोले- विपक्ष के हर आरोप का विधानसभा में देंगे करारा जवाब

नशे की जब्ती में वर्ष 2016 के मुकाबले वर्ष 2023 में 20 गुना से अधिक दर्ज की गई। इस नशे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में आंकी गई है। पुलिस के दर्ज मामलों से पता चलता है कि प्रदेश में सबसे अधिक नशे की तस्करी पंजाब से हो रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख