#अपराध
March 25, 2026
हिमाचल: पुलिस को ऑल्टो कार पर हुआ शक, तलाशी ली तो बरामद हुई चरस की खेप- चालक गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी का कार को भी किया सिज
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की भारी खेप के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर का है। स्वारघाट थाना पुलिस की टीम टनल नंबर-1 (कैंची मोड़) के दूसरे छोर यानी मैहला की तरफ नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन पर नजर रखी जा रही थी और संदिग्ध वाहनों की विशेष तौर पर जांच की जा रही थी।
इसी दौरान मनाली की तरफ से एक सफेद रंग की ऑल्टो कार (HP 65-6858) वहां पहुंची। पुलिस को कार में सवार व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके चलते वाहन को तुरंत रोक लिया गया। पुलिस को देख व्यक्ति घबरा गया।
शक के आधार पर पुलिस ने जब पुलिस ने कार की गहन तलाशी ली, तो उसमें से 956 ग्राम चरस बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में नशे का सामान मिलने से यह साफ हो गया कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। चरस बरामद होते ही पुलिस ने बिना देरी किए कार चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
जुकव अली उम्र 39 साल निवासी गांव सनवाड़, डाकघर बथेरी, तहसील पधर, जिला मंडी के रूप में हुई है।
इस मामले में स्वारघाट पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की कार को भी सीज कर दिया है।
अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी यह चरस कहां से लेकर आया था और इसे आगे किस इलाके में सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे मामले के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।