#अपराध

June 20, 2025

हिमाचल: पुलिस को देख रेन शेल्टर में छिपने लगा युवक, तलाशी पर मिली चरस की खेप

होटल में कुक का काम करता है आरोपी युवक

शेयर करें:

Charas bilaspur

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश नशे के मकड़जाल में फंसता जा रहा है। पैसों के लालच में नशा तस्कर हिमाचल की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। प्रदेश में आए दिन नशा कारोबारी पकड़े जा रहे हैं। बावजूद इसके हिमाचल में नशा माफिया खत्म नहीं हो रहा है। ऐसा ही एक नशा तस्कर हिमाचल के बिलासपुर जिला में पकड़ा गया है। पुलिस को इन नशा तस्कर के पास से चरस की बड़ी खेप मिली है।

चरस की खेप के साथ युवक गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला के बरमाणा में बस स्टैंड पर बने रेन शेल्टर के पास ही एक व्यक्ति से बरमाणा पुलिस थाना की टीम ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। यह व्यक्ति पुलिस को देख कर छिपने का प्रयास करने लगा था। जिस पर पुलिस को इसकी हरकतों पर शक हुआ और पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान शख्स के पास से पुलिस को 594.98 ग्राम चरस बरामद हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट की सुक्खू सरकार को फटकार, 5 लाख रुपए लगाया जुर्माना; यहां जानें कारण

पुलिस को देख छिपने लगा युवक

पुलिस के अनुसार बरमाणा पुलिस गश्त पर निकली थी। गश्त कर रही पुलिस टीम जब बरमाणा बस स्टैंड पर बने रेल शेल्टर के पास पहुंची तो वहां एक युवक बैठा हुआ दिखा। यह युवक पुलिस वाहन को देखते ही घबरा गया और अंदर छिपने की कोशिश करने लगा। युवक के इस तरह के व्यवहार से पुलिस को उस पर शक हुआ। 

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने निभाया वादा, इन पेंशनरों को इसी माह मिलेगा शेष एरियर का 50 फीसदी

हाथ में पकड़े लिफाफे में मिली चरस की खेप

पुलिस ने जब युवक को पकड़ा तो उसके एक हाथ में लिफाफा था। लिफाफे को जब खोल कर देखा तो उसमें पुलिस को चरस की खेप बरामद हुई। वजन करने पर चरस 594.98 ग्राम पाई गई। आरोपी की पहचान विजय सिंह निवासी गांव भनाला डाकघर शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के अनुसार वह मौजूदा समय में कुल्लू जिला के भुंतर में एक होटल में कुक का काम करता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने लगाए केंद्रों मे नकल करवाने के आरोप; मांगी जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख