#अपराध
February 3, 2026
हिमाचल : शादी समारोह में जमकर मचाया हुड़दंग, हॉकी और डंडों से मा.रा युवक- 5 आरोपी अरेस्ट
पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में अब बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों की गुंडागर्दी चिंता का विषय बनने लगी है। ऐसा ही एक मामला जिला सिरमौर से सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। हालात इतने बिगड़ गए कि बात हिंसा तक पहुंच गई और एक युवक को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला जिला सिरमौर के नाहन क्षेत्र का है, जहां 26 जनवरी 2026 को एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। शादी में हुई मारपीट की शिकायत बाद में पुलिस थाना सदर नाहन में दर्ज करवाई गई। पुलिस के अनुसार, मारकंडा पुल के पास स्थित एक होटल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था।
इसी दौरान किसी छोटी सी बात को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। पहले तो बात सिर्फ बहस तक ही सीमित थी, लेकिन धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया। बताया जा रहा है कि बहस के बाद एक युवक ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में उसके साथी कार में सवार होकर वहां पहुंच गए।
आरोपियों ने आते ही जुबैर पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके साथ आरोपी अपने साथ हॉकी, डंडे और पिस्टल लेकर आए थे, जिससे उन्होंने जुबैर की बेरहमी से पिटाई की। अचानक हुए इस हमले से शादी समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
हमला करने के बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक जुबैर ने पुलिस थाना सदर नाहन में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
इसके बैद पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है-

पुलिस ने सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने मारपीट में इस्तेमाल हुए हॉकी, डंडे और पिस्टल और कार नंबर HR02AR-7859 को बरामद कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
SP सिरमौर NS नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला सिरमौर में दंगा-फसाद फैलाने और लोगों में डर का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में पुलिस इसी तरह कड़ी कार्रवाई करती रहेगी।