#अपराध

November 19, 2025

हिमाचल : IPS अधिकारी के घर में चोरी - पुलिस ने धरे 4 लड़के, सभी की उम्र 18 से कम

पुलिस कर रही मामले की जांच

शेयर करें:

Himachal News

सोलन। हिमाचल प्रदेश में जिला सोलन के बद्दी में उस समय पुलिस की सक्रियता की जमकर सराहना की गई जब IPS अधिकारी के सरकारी आवास में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने बेहद कम समय में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में 4 नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया है। 

IPS  अधिकारी के आवास में हुई चोरी 

जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 नवंबर की है, जब एक IPS अधिकारी के आवास से चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। घर का बारीकी से निरीक्षण किया और आधुनिक तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : तपोवन में गर्माएगा सियासी माहौल- आपदा, सड़कें और खनन पर होंगे सवाल-जवाब

4 लड़कों ने की चोरी   

जांच के दौरान पुलिस ने CCTV  फुटेज, कॉल डिटेल्स और क्षेत्र में हुई गतिविधियों को खंगालते हुए चोरी में संलिप्त चार नाबालिग लड़कों की पहचान कर ली। इसके बाद विशेष टीम ने दबिश देकर चारों को पकड़ा और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ

ASP बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि चोरी हुए अधिकांश सामान की भी पहचान हो चुकी है और बरामदगी की प्रक्रिया जारी है। चारों नाबालिग फिलहाल पुलिस निगरानी में हैं, जहां उनसे चोरी के कारणों की पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट का मां के हक में ऐतिहासिक फैसला, तीसरे बच्चे पर भी मैटरनिटी लीव मंजूर

आगामी कार्रवाई जारी 

साथ ही आरोपियों से यह पता लगाया जा रहा है कि इस योजना में उनके साथ ओर कौन-कौन शामिल है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की कार्रवाई बाल न्याय अधिनियम के तहत की जाएगी। लगातार हो रही इन कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है, साथ ही चोरी के मामले का जल्द खुलासा करने के लिए  लोग पुलिस टीम की सराहना कर रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख