#अपराध

June 23, 2025

हिमाचल: आधी रात को नशा सप्लाई करने निकला 23 वर्षीय युवक, पुलिस को देख छुटे पसीने; मिली बड़ी खेप

रात के समय बस स्टॉप के पास हुई कार्रवाई

शेयर करें:

himachal news

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के लिए पुलिस कहर बनकर टूट रही है। आए दिन किसी न किसी तस्कर को हिरासत में लेकर हवालात की सैर करवाई जा रही है। ताजा मामला प्रदेश के जिला बिलासपुर से सामने आया है, जहां पुलिस ने बिलासपुर जिले के बरमाणा में बस स्टॉप के समीप एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसके पास से 819 ग्राम चरस बरामद हुई है।

आधी रात पकड़ा तस्कर

घटना देर रात करीब 1:45 बजे की है। बरमाणा थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम बस स्टॉप के पास नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक एसीसी गेट की ओर से पैदल आता हुआ दिखा, लेकिन पुलिस को देखते ही वह अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने इस दिन बुलाई कैबिनेट बैठक, इन खास एजेंडों पर हो सकती है चर्चा; जानें डिटेल

 

पुलिस टीम ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। युवक के पास मौजूद बैग की तलाशी दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 819 ग्राम चरस बरामद हुई। बरमाणा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

तस्कर की पहचान

युवक की पहचान उमेश पुन मगर उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है, जो नेपाल के कर्णाली प्रदेश के दैलेख जिले के कगाटे गांव पालिका से ताल्लुक रखता है। वर्तमान में वह दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के राजौकड़ी गांव में रह रहा था।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने लिखा PM मोदी को पत्र, इस ऐतिहासिक गलती को सुधारने में मांगा हस्तक्षेप

 

उधर, डीएसपी मदन धीमान ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख