राजनीति

#अपराध

January 4, 2026

हिमाचल : घर लौट रही थी 17 साल की लड़की, रास्ता रोक कर युवक करने लगा नीचता...

महिला थाना तक पहुंचा मामला- केस दर्ज

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Minor Girl Assault

कुल्लू | देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में नाबालिग लड़कियों, युवतियों और महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू के भुंतर क्षेत्र से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लड़की ने परिजनों को बताई आपबीती

जानकारी के अनुसार भुंतर से सटे एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने घर की ओर जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू की सरकार में बेखौफ हुए अपराधी, डर के साये में जी रही जनता; अनुराग ठाकुर ने दी ये चेतावनी

 

इसी दौरान आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरन उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह बुरी तरह डर गई। किसी तरह मौके से बचकर निकलने के बाद लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद मामला महिला थाना कुल्लू तक पहुंचा।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए केस में पोक्सो एक्ट (POCSO Act) की विभिन्न धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

 

यह भी पढ़ें :  धर्मशाला छात्रा मौ*त मामला उलझा- क्लासमेट ने खोले कई राज, क्या झूठ बोल रहा कॉलेज प्रबंधन?

 

पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुल्लू के एसपी मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख