राजनीति

#अपराध

April 7, 2025

हिमाचल : 10वीं कक्षा की छात्रा हुई लापता, परिजनों को सताने लगी किसी अनहोनी की चिंता

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई लड़की

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

मंडी। हिमाचल प्रदेश में आए दिन नाबालिग बेटियों की गुमशुदगी के मामले बढ़ते हुए दर्ज किए जा रहे हैं। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला मंडी के के तहत आते बीएसएल थाना अंतर्गत आने वाले अप्पर बैहली क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली यह छात्रा शनिवार को दोपहर के बाद से रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गई।

हर जगह खोजबीन, लेकिन नतीजा जीरो

जानकारी के अनुसार, देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अपनी तरफ़ से उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने छात्रा को रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचित जगहों पर ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पानी बर्बाद करने पर बिना नोटिस कटेगा कनेक्शन, नए पर भी लगाई रोक

 

अंततः थक-हारकर परिजन बीएसएल थाना पहुंचे और बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी न तो किसी से झगड़ा कर के गई थी और न ही घर से कुछ लेकर निकली थी, जिससे यह और अधिक चिंताजनक हो गया है।

तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने पुलिस से निवेदन किया है कि उनकी बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और जल्द से जल्द उसे ढूंढा जाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : बस किराया बढ़ाकर फंसी सुक्खू सरकार, जबरदस्त विरोध के बाद कदम खींचने की तैयारी 

 

वहीं, इस बाबत जानकारी देते हुए मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि लापता छात्रा की शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम हर संभावित पहलू से जांच में जुटी है। छात्रा की फोटो और विवरण अन्य थानों को भी भेजे गए हैं ताकि उसे जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके।

लोगों से सहयोग की अपील

बहरहाल, स्थानीय लोग और पुलिस मिलकर छात्रा को ढूंढने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं और परिवार अपनी बेटी के सुरक्षित वापस लौटने की उम्मीद में हैं। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर किसी को छात्रा के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। परिजनों को अपनी बेटी की सलामती की चिंता सता रही है और उनकी उम्मीदें अब पुलिस और आम लोगों के सहयोग पर टिकी हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख