हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में घूमने से लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसे में पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी भी चौंकना हो गए हैं। मगर कुछ लोग झूठी अफवाह फैला कर लोगों में ज्यादा डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
'तेंदुए के हमले से 7 लोगों की मौत'
ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने बल्ह नाले में तेंदुए के हमले में 7 लोगों की मौत की अफवाह फैलाई। जिस पर पुलिस ने पूरा जंगल छान मारा, लेकिन कहीं पर भी कुछ नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस का पूर्व SHO अरेस्ट, 4 पुलिस वाले अभी भी फरार
बच्चों समेत 7 लोगों पर हमला
दरअसल, आज सुबह 7 बजे एक प्रवासी मजदूर विनोद हमीरपुर पुलिस थाना पहुंचा। विनोद ने SHO को बताया कि उसके साथ रहने वाले सात प्रवासी मजदूरों को बल्ह नाले में तेंदुए ने हमला कर मार दिया है। उसने बताया कि मृतकों में दो-तीन बच्चे भी हैं।
दो घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया और सर्च अभियान के लिए एक टीम को बल्ह नाले में भेज दिया। पुलिस टीम ने मौके पर वन विभाग के RO और उनकी टीम को भी सर्च ऑपरेशन में मदद करने के लिए बुलाया। यहां टीमों द्वारा करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उन्हें वहां कहीं कुछ नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : छोटे भाई के साथ मंदिर गई लड़की नहीं लौटी घर, दर-दर भटक रही दादी
नशे में सुनाई फर्जी कहानी
इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि प्रवासी विनोद नशे का आदि है। विनोद हमेशा नशे में धुत्त रहता है। बीती रात को भी उसने शराब पी थी- जिसका नशा सुबह तक उतरा नहीं था। ऐसे में उसने नशे में पुलिस को फर्जी कहानी सुनाई थी।
छान मारा पूरा जंगल
मामले की पुष्टि करते हुए SHO ललित मंहत ने बताया कि विनोद की बात को गंभीरता से लेते हुए दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। टीमों ने पूरा जंगल छान मारा। जबकि, उसने झूठी अफवाह फैलाई थी। ऐसा करके उसने पुलिस और वन विभागी की टीम का समय बर्बाद किया। साथ ही जैसे ही तेंदुए के हमले की खबर फैली तो लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।