#अपराध

July 28, 2024

HRTC बस में सो रही थी महिला: खराब हो गई कंडक्टर की नीयत- हुआ सस्पेंड

शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के HRTC हमीरपुर डिपो के एक कंडक्टर को महिला यात्री से छेड़छाड़ करने पर सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी कंडक्टर पूर्व सैनिक कोटे से HRTC में भर्ती हुआ था। यह शर्मनाक घटना निगम की सेमी डील्कस बस में हुई है- जो कि हमीरपुर से दिल्ली रूट पर जा रही थी।

HRTC बस में महिला के साथ छेड़छाड़

बताया जा रहा है कि इस कंडक्टर पर खिलाफ पहले भी दो बार यात्रियों ने छेड़‌छाड़ के आरोप लगाए थे। यही नहीं, महिला यात्रियों व उनके परिजनों ने संबंधित कंडक्टर की बस अड्डा में धुनाई भी की थी। बावजूद इसके कंडक्टर सुधरने के बजाय दोबारा गलतियां दोहरा रहा था। यह भी पढ़ें: हिमाचल: सात महीने पहले हुई थी शादी, डेंगू ने छीन लिया सुहाग

कंडक्टर कर दिया गया सस्पेंड

वहीं, अब ताजा मामले में कंडक्टर पर हमीरपुर से दिल्ली रूट की सेमी डीलक्स बस में सफर कर रही महिला यात्री ने तीन दिन पहले छेडछाड़ के आरोप लगाए थे। इसी पर अब निगम ने कार्रवाई करते हुए कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

सफर में सो रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, मामले की शिकायत हमीरपुर से तालुक्क रखने वाली महिला ने निगम के आलाधिकारियों को ई-मेल के जरिए दी। पीड़िता ने बताया कि वह तीन दिन पहले हमीरपुर से दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान वह हमीरपुर बस अड्डे से शाम 6:30 बजे चलने वाली हमीरपुर से दिल्ली रूट की सेमी डीलक्स बस में कैबिन से पीछे वाली सीट पर बैठी। यह भी पढ़ें: परिजनों को कमरे में लट*का मिला मुकेश, निजी कंपनी में करता था काम

रास्ते में छेड़छाड़ करने लगा कंडक्टर

सफर के दौरान वह सो रही थी- तब बस कंडक्टर ने बंडीगढ़ के पास उसके साथ छेड़‌छाड़ करनी शुरू कर दी। इसी बीच जब उसकी नींद खुली तो उसने कंडक्टर का विरोध किया। साथ ही उसने संबंधित कंडक्टर के खिलाफ ई-मेल के माध्यम से निगम के आलाधिकारियों से छेड़‌छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई।

तीसरी बार की वही गलती

इसके बाद निगम प्रबंधन ने संबंधित कंडक्टर को रूट से उतार दिया और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। जांच के दौरान विभागीय टीम ने संबंधित कंडक्टर को दोषी पाया। इस कंडक्टर के खिलाफ पहले भी महिला यात्रियों से छेड़‌छाड़ के मामले सामने आए। ऐसे में निगम प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख