#अपराध

May 16, 2026

हिमाचल: 12वीं में कंपार्टमेंट आने से परेशान थी छात्रा, उठा लिया गलत कदम; पिता ने खो दी लाडली बेटी

17 साल की लड़की ने निगला जहर, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

शेयर करें:

kangra girl student News

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां माता पिता की एक लाडली बेटी ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली है। लड़की का अभी कुछ दिन पहले ही 12वीं का रिजल्ट निकला था, जिसमें उसे कंपार्टमेंट आई थी। इसी के चलते छात्रा काफी परेशान थी और उसने जहर निगल लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने परिवार को गहरा सदमा दिया है वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है। 

17 साल की लड़की ने निगला जहर

बता दें कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बेहतर प्रदर्शन का दबाव बच्चों की मानसिक स्थिति पर भारी पड़ने लगा है। परीक्षा में अपेक्षित परिणाम न आने पर छात्र किस हद तक टूट जाते हैं, इसका यह ताजा उदाहरण सामने आया है। घटना कांगड़ा जिला के पुलिस थाना गगल के तहत आते एक गांव का है। यहां 12वीं कक्षा की एक 17 वर्षीय छात्रा ने कंपार्टमेंट आने के बाद कथित रूप से जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्रत्याशी ने पहले वापस लिया नामांकन, फिर अधिकारी से फार्म छीन हुआ फरार; थाने पहुंचा मामला

कंपार्टमेंट आने से परेशान थी छात्रा

जानकारी के अनुसार छात्रा हाल ही में घोषित हुए जमा दो वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर काफी तनाव में थी। रिजल्ट में उसकी कंपार्टमेंट आई थी, जिसके बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी। परिजनों के मुताबिक वह लगातार उदास थी और खुद को अकेला महसूस कर रही थी।

 

यह भी पढ़ें : एक-दो नहीं... युवक ने दोस्त पर चा**कू से कर दिए कई वा*र, दृश्य देख लोगों की निकली चीखें

बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है कि वीरवार शाम को छात्रा ने किसी जहरीली चीज का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। परिवार के लिए यह सदमा असहनीय बन गया है। जिस बेटी को माता-पिता ने बड़े सपनों के साथ पढ़ाया-लिखाया, उसी ने परीक्षा के तनाव में ऐसा कदम उठा लिया। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर, बोले- 'ये सिर्फ यारां दीं सरकार' भ्रष्टाचार में डूबे हैं इनके नेता

शिक्षा में बढ़ती प्रतिस्पर्धा बनी चिंता का विषय

इस घटना ने एक बार फिर छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और परीक्षा परिणामों को लेकर बन रहे तनाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कई बार छात्र असफलता या अपेक्षा से कम परिणाम को जीवन की सबसे बड़ी हार मान लेते हैं, जबकि अभिभावकों और समाज को ऐसे समय में बच्चों को मानसिक सहारा देने की जरूरत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रा पढ़ाई में सामान्य थी और किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकती है।

 

यह भी पढ़ें : HRTC की हालत खराब: घाटा 2200 करोड़ के पार- अब महंगे डीजल ने बढ़ाई टेंशन, बंद हो सकते हैं कई रूट

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद गगल पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना गग्गल में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिजनों ने मामले में किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख