राजनीति

#अपराध

May 5, 2025

हिमाचल : घर से लापता हुई 16 साल की बेटी, थाने पहुंची मां बोली- अगवा कर ले गया दोस्त

मां मजदूरी कर पाल रही अपना परिवार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Shimla News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां घणाहट्टी में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। लापता लड़की की मां ने एक युवक पर उसकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है।

नाबालिग लड़की का अपहरण

लापता लड़की की मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वो घणाहट्टी में रहती है। एक युवक उसकी बेटी को अगवा कर कहीं ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तस्कर ने घर पर खोल रही थी नशे की दुकान, पड़ा पुलिस का छापा- हुआ अरेस्ट

मजदूरी कर पाल रही परिवार

महिला ने बताया कि वो मूल रूप से  नेपाल के जिला सल्यान की रहने वाली है। वह अपने परिवार सहित पिछले कुछ समय से शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में रह रही है और मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। उसने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई और काफी तलाशने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

युवक ले गया भगा कर

मां ने अपनी शिकायत में एक युवक पर शक जाहिर किया है, जिसे वह पहले से जानती थी। उनका कहना है कि यह युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि यह अपहरण का मामला है और बेटी की उम्र नाबालिग होने के कारण इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : BIG BREAKING : हिमाचल घूमने आए पर्यटकों की बस पलटी, 50 से ज्यादा थे सवार

लड़की का मोबाइल फोन भी ऑफ

शिकायत मिलने के बाद महिला थाना बीसीएस ने अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए लड़की की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की का मोबाइल फोन भी बंद है और उसका कोई डिजिटल लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रहा है। इसके चलते पुलिस को अब मेन्युअल तरीके से इलाके में गुप्त रूप से पड़ताल करनी पड़ रही है।

लड़के के ठिकानों का पता कर रही पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदेह के घेरे में आए युवक की पहचान और ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह मामला मानव तस्करी या जबरन विवाह से तो जुड़ा नहीं है। लड़की की नाबालिग उम्र के कारण पुलिस इस केस को बेहद संवेदनशील मान रही है और त्वरित कार्रवाई कर रही है।

 

घणाहट्टी क्षेत्र के स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका बाहरी राज्यों से आकर बसे मजदूर वर्ग की बड़ी संख्या वाला है, जहां सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था नहीं है। इस तरह की घटनाओं से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले दो दिन चलेगी CM सुक्खू की कैबिनेट बैठक, इन बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

 

महिला थाना बीसीएस की प्रभारी अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द लड़की को ढूंढ निकालने के प्रयास जारी हैं और आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को लड़की या आरोपी युवक के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख