ऊना। हिमाचल प्रदेश में वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसमें कई लोगों की कीमती जानें जा रही हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां एक 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। यह बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक की चपेट में आई 10 वर्षीय बच्ची
हादसा ऊना जिला में हरोली क्षेत्र के टाहलीवाल अमराली मार्ग पर हुआ है। हादसे के समय बच्ची बाइक पर सवार थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार टाहलीवाल-अमराली मार्ग पर टाहलीवाल के रेस्ट हाउस के पास ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच अचानक उसकी टक्कर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई।
यह भी पढ़ें: नकली ADG बनकर शातिर कर रहा था ठगी, DGP हिमाचल की सास निकली महिला
ट्रक को ओवरटेक करते दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर
दोनों बाइकों में हुई जोरदार टक्कर से बाइक के पीछे बैठी 10 साल की बच्ची सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार अमराली की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्ची की पहचान 10 वर्षिय कविता पुत्री जतिंद्र कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार मौजूदा समय में पंजाब के जिला रोपड़ के भनाम में रह रहा है। फिलहाल टाहलीवा पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: पहली बार विधानसभा पहुंची कमलेश ठाकुर: CM सुक्खू के साथ में हुआ स्वागत
लापरवाही और तेज रफ्तार जान पर पड़ रही भारी
बता दें कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है। यहां की सर्पीली सड़कों पर तेज रफ्तार और एक छोटी सी लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ती है। पुलिस और प्रशासन लोगांे को आए दिन आगाह करता है कि हिमाचल की सड़कों पर वाहनों की स्पीड कंट्रोल में रखें, लेकिन फिर भी आज की युवा पीढ़ी इस बात को अनसुना कर देती है और फिर हादसों का शिकार होती है।
चौंकाने वाले हैं पुलिस के आंकड़े
हिमाचल पुलिस के आंकड़ांे पर नजर दौड़ाएं तो यह चौंकाने वाले हैं। सड़क हादसों में हर साल औसतन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत होती है। वहीं चार हजार से अधिक लोग घायल होते हैं। हिमाचल में हर रोज औसतन 7 हादसे हो रहे हैं और हर 8 घंटे बाद 1 शख्स की मौत हो रही है। हिमाचल मंे साल 2017 से साल 2023 के सड़क हादसांे पर नजर डालें तो इस बीच 3119 हादसे हुए हैं। इनमें 1176 लोगों की मौत हुई है। जबकि 4200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर से काम पर गया था पवन, करंट के झटके ने छीन ली जिंदगी
सात साल में कितने हुए सड़क हादसे
- साल 2017 में कुल 3119 एक्सिडेंट हुए और इनें 1176 लोगों की मौत हुई। जबकि 5338 लोग घायल हुए।
- वर्ष 2018 में 3118 सड़क हादसे हुए जिसमें 1168 लोगों की मौत और 5444 घायल हुए।
- साल 2019 में 2896 सड़क हादसे हुए और उनमें 1199 लोगों की मौत हुई, वहीं 4737 लोग घायल हुए।
- साल 2020 में 2236 सड़क हादसे हुए और 866 लोगों की मौत हुई। वहीं 3197 लोग घायल हुए।
- इसी तरह साल 2021 में 2408 दुर्घटनाओं में 1014 मौतें हुई और घायलों की संख्य़ा 3446 पहुंची थी।
- वर्ष 2022 में 2592 सड़क हादसे हुए और 1001 लोगों की मौत हुई। वहीं 4051 लोग घायल हो गए।
- 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में कुछ कमी हुई। 2023 में कुल 2255 हादसे हुए, जिनमें 869 लोगों की मौत और 3209 लोग घायल हुए हैं।