#अपराध

October 28, 2024

हिमाचल : बड़ी कंपनियों की फ्रैंचाइजी दिलवाने के दिखाए सपने, एडवांस में लिया 12 लाख

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में फ्रॉड, ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में अब लोग अपने सगे-संबंधियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया था जहां पत्नी ने पति के जाली हस्ताक्षर कर अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ फ्रॉड किया था वहीं, अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है।

फ्रैंचाइजी देने के नाम पर ठगी

बैजनाथ में शातिर ने ठगी करने का नया तरीका अपनाया है। युवक ने बड़ी कंपनियों की फ्रैंचाइजी देने के नाम पर एक महिला से 12 लाख रुपए एडवांस में लेकर उसे ठगी का शिकार बनाया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में बंद किए जा रहे राशन कार्ड, जानें क्या है पूरा मामला

12 लाख रुपए की लगाई चपत

युवक ने महिला को अपनी बातों में उलझाकर 12 लाख रुपए की ठगी की है। मामले में महिला ने बैजनाथ पुलिस थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले के सामने आने के हाद इस युवक के खिलाफ कई और लोग भी शिकायतें दर्ज करवाने लगे हैं।

गांव की महिला से युवक ने किया फ्रॉड

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि मामला कुछ महीने पहले का है। महिला ने बताया कि वो बैजनाथ की रहने वाली है। उसकी कुदैल गांव के रहने वाले कपिल ठाकुर के साथ जान-पहचान थी। कपिल ने उसे बताया कि वो सेमसंग और वन प्लस कंपनी का डीलर है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बहन के घर शादी की रस्म निभाने गए थे पांच भाई, एक साथ जली चिताएं

अपनी बातों में उलझाया

कपिल ने उसे कहा कि वो उसे भी इन कंपनी की फ्रैंचाइजी दिलवा सकता है। जिसके लिए उसे सिर्फ एक लाख रुपए की राशि जमा करवानी होगी। कपिल ने यकीन दिलवाने के लिए उसे कंपनी के नाम पर बनाई गई ईमेल आईडी से कागजात भी मिल किए। महिला उसके झांसे में आ गई और उसने कपिल के खाते में पैसे जमा करवा दिए। मगर कुछ समय के बाद कपिल ने उसे बताया कि हस्ताक्षर ना मिलने के कारण उसके कागजात रद्द हो गए हैं। ऐसे में उसे और पैसे जमा करवाने होंगे। महिला भी कपिल की बातों में आ गई। कपिल ने महिला से करीब 8 लाख 92 हजार रुपए अपने खाते में जमा करवा दिए।

फेक डॉक्यूमेंट और स्टेटमेंट भेजे

इस दौरान कपिल उसे मेल की तरह डॉक्यूमेंट और बैंक स्टेटमेंट भेजता रहा। महिला को लगा की कपिल स्थानीय है और सभी दस्तावेज भेज रहा है तो ऐसे में वो उस पर यकीन करती रही। इसके बाद कपिल ने एक बार फिर महिला से 2 लाख 25 हजार रुपए खाते में डलवाए , 52 हजार रुपए नकद लिए और एक युवती के खाते में 60 हजार रुपए डलवाए। कपिल ने महिला से कुल 12 लाख रुपए ऐंठ लिए। यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज बिजली बोर्ड कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, ब्लैक आउट की भी दी चेतावनी इसी बीच महिला को जब शक हुआ तो उसने अपने स्तर पर छानबीन की- तो उसके होश उड़ गए। उसे समझ आया कि वे बहुत बड़ी ठगी का शिकार हो गई है। उसके अलावा कई और लोगों से भी युवक ने पैसे ऐंठे हैं।

करोड़ों की ठगी का मामला

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए DSP अनिल शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी युवक कपिल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। कपिल के खिलाफ कई लोगों ने ठगी की बात कही है। ऐसे में मामला करोड़ों की ठगी का लग रहा है। पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख