शिमला। हिमाचल प्रदेश को उड़ता पंजाब बनाने में अब महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। यह महिलाएं और युवतियां अपनी मासूमियत के दम पर युवाओ को नशा बेचने के लिए घर से बाहर निकल रही हैं। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में महिलाओं और युवतियों का नशे के धंधे में उतरना चिंता का विषय है।
प्रदेश में पुलिस ने पिछले 24 घंटों में चार महिलाओं, युवतियों को नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। इनमें से कोई अपने घर से नशा बेच रही थी, तो कोई गली गली घूम कर युवाओं को नशा बेच रही थीं। महिला या युवती होने के चलते कोई इन पर शक नहीं करता है। जिसका फायदा उठाते हुए यह महिलाएं और युवतियां धड़ल्ले से नशे का कारोबार कर रही हैं।
युवती खुलेआम बेच रही थी चरस
पहला मामला हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है। यहां युवती अपने साथी के साथ चरस की बड़ी खेप के साथ पकड़ी गई है। यह युवती सोलन शहर में यहां वहां घूम कर युवाओं को नशा बेच रही थी। जिसके चलते कई युवा नशे की चपेट में आ रहे थे। शहर में यह युवती खुलेआम चरस बेच रही थी, लेकिन कोई इस पर शक नहीं कर रहा था।
युवक युवती गाड़ी में निकले थे चरस बेचने
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि युवती अपने साथी के साथ गाड़ी में चरस की खेप लेकर सुबाथु से सोलन की तरफ आ रही है। जिस पर पुलिस ने नाका लगाया और गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी में अरुण शर्मा और उसकी मित्र पायल बरसान्टा बैठे थे। जब पुलिस ने इनकी चेकिंग की तो उनके पास से 272 ग्राम चरस की खेप मिली।
पुलिस ने साथी के साथ अरेस्ट की युवती
आरोपियों की पहचान जौणाजी के सेर चिराग निवासी 38 साल के अरूण शर्मा और सिरमौर के जदोल टपरोली के ठंडभ्धार निवासी 33 साल की पायल बरसान्टा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।
कांगड़ा में महिला ने घर को बना रखा था मयखाना
इसी तरह से कांगड़ा जिला के पुलिस थाना इंदौर में भी एक महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह महिला पंजाब से सस्ते दामों पर शराब लेकर आती थी और उसे अपने घर से ही बेचती थी। या यूं कहें कि महिला ने अपने घर को ही शराब का अड्डा बना रखा था। पुलिस को महिला के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने देर रात को महिला के घर मंे दबिश दी।
पंजाब से लाकर घर से बेचती थी शराब
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी नूरपुर धर्मचंद ने बताया कि महिला के पास से पांच पेटी देसी शराब बरामद हुई है। बरामद की गई शराब पर पंजाब का मार्का लगा हुआ था। आरोपी महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी बलदेव उर्फ काका निवासी पाधियां भोग्रवां तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस महिला आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: चुराई हुई कार में शहर भर घूमे दो यार, भागने के चक्कर में खाई में जा गिरे
मंडी से चरस बेचने शिमला जा रही दो महिलाएं अरेस्ट
इसी तरह से मंडी जिला में दो महिलाएं चरस की बड़ी खेप के साथ पकड़ी गई हैं। दोनों ही महिलाएं राजधानी शिमला में इस चरस की खेप को बेचने निकली थी, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हाथ लग गईं। दोनों महिलाओं के पास से पुलिस को एक किलो के करीब चरस मिली है। पुलिस ने दोनों महिलाआंे को अरेस्ट कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने निकाला OPS का तोड़: UPS को मंजूरी- हिमाचल के कर्मचारी भी जरूर ध्यान दें
सुंदरनगर पुलिस ने बीच रास्ते बस में पकड़ी
दरअसल सुंदरनगर पुलिस थाना की टीम ने किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर पुंघ चमुखा के पास नाका लगा रखा था। यहां पर हर आने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पालमपुर से शिमला की तरफ जा रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका। जब पुलिस बस में चेकिंग कर रही थी तो दो महिलाएं पुलिस को देख कर घबरा गईं।
यह भी पढ़ें: 2 माह पहले पैसे कमाने गया था दुबई, 5 माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ गया अकेला
मंडी और कुल्लू की महिलाएं जा रही थी शिमला
पुलिस ने जब दोनों महिलाओं की तलाशी ली तो उनके पास पिट्ठू बैग से 966 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों महिलाओं की पहचान रामकली उम्र 45 वर्ष गांव सिल्हिबागी जिला मंडी और छिना उम्र 40 वर्ष डाकघर बजौरा भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को अरेस्ट कर लिया है और चरस की खेप को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 30 साल के अंकित ने किसी से कुछ नहीं कहा और छोड़ गया दुनिया
966 ग्राम चरस के साथ पकड़ी दोनों
पुलिस के अनुसार यह दोनों ही महिलाएं मंडी से निजी बस में शिमला के लिए बैठी थी। दोनों महिलाओं को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कुल्लू और मंडी की दो महिलाओं को 966 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगामी जांच जारी है।