#अपराध
June 23, 2026
हिमाचल में लाखों का चिट्टा-नगदी बरामद, महिला और कुख्यात तस्कर सहित 4 धरे, इसमें 3 पंजाबी
चारों आरोपियों के पास से 55.22 ग्राम चिट्टा बरामद, 23 हजार ड्रग मनी भी मिली
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है, लेकिन इसके साथ ही एक चिंताजनक तस्वीर भी सामने आ रही है। बाहरी राज्यों, विशेषकर पंजाब से जुड़े नशा तस्करों का नेटवर्क प्रदेश में लगातार पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। आए दिन पंजाब से जुड़े तस्कर चिट्टे और अन्य मादक पदार्थों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि इस अवैध कारोबार में अब महिलाएं और युवतियां भी सक्रिय भूमिका निभाती दिखाई दे रही हैं।
इसी कड़ी में सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नशा तस्करी नेटवर्क पर प्रहार किया है। जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने महज चार दिनों के भीतर दो अलग-अलग अभियानों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 55.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के तीन तस्करों के साथ एक आदतन नशा कारोबारी भी शामिल है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिल्मी स्टंट जैसा हा.दसा: हवा में उछली कार... पुल से नीचे गिरी; वीडियो CCTV में कैद
पुलिस को पहली सफलता धर्मपुर क्षेत्र में मिली, जहां गुप्त सूचना के आधार पर विशेष जांच इकाई ने नाकाबंदी कर पंजाब नंबर की एक कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 23.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। कार में सवार दो पुरुषों और एक महिला को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी पंजाब से संबंध रखते हैं और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपियों के तार प्रदेश में सक्रिय किन अन्य तस्करों से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नशेड़ी पति-पत्नी का बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा; आपस में ही भिड़ गए दोनों; चला दिया चा*कू
पहली कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद SIU ने दूसरी बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने सोलन के क्लीन क्षेत्र में देर रात दबिश देकर एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे नशा तस्करी का पुराना खिलाड़ी माना जाता है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 31.93 ग्राम चिट्टा, 23 हजार से अधिक नकदी और नशा तौलने में इस्तेमाल होने वाली डिजिटल मशीन बरामद की गई। पुलिस का मानना है कि बरामद नकदी नशे के कारोबार से अर्जित की गई हो सकती है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : अगले महीने पेंशनरों को देंगे एरियर की सौगात, लंबे समय से था इंतजार
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी चिट्टा तस्करी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और पूर्व में भी उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था और पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।
सोलन पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस की प्राथमिकता न केवल तस्करों को गिरफ्तार करना है बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना भी है। अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां हुई हैं और आने वाले समय में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद चिट्टा प्रदेश के किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।
पुलिस और सामाजिक संगठनों का मानना है कि बाहरी राज्यों से जुड़े नशा तस्कर हिमाचल के युवाओं को अपना सबसे बड़ा निशाना बना रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस अब सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
सोलन पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जांच के दौरान नशा तस्करी से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।