#अपराध

October 8, 2024

हिमाचल : BJP के पूर्व नेता ने पत्नी संग निगला जहर- हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला विधानसभा से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां भाजपा के पूर्व और आजाद प्रत्याशी रह चुके एक नेता ने अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार, दंपति ने देर रात किसी जहरीली वस्तु का सेवन किया।

अस्पताल में भर्ती

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पत्नी की हालत स्थिर है, जबकि बीजेपी नेता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर का आरोप- सुक्खू सरकार ने 18 महीनों में लिया 27 हजार करोड़ का कर्ज

पुलिस की जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि दंपति ने किसी व्यक्तिगत विवाद के चलते यह कदम उठाया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। यह भी पढ़ें : हिमाचल में ड्रोन से जासूसी कर रहा चीन? मंत्री ने किया बड़ा खुलासा- लोगों में हड़कंप इस घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और लोगों में इस पर चिंता और अचंभा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख