#अपराध

July 30, 2024

हिमाचल: 5 साल की बच्ची के साथ 14 वर्षीय लड़के ने की नीच हरकत

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक शर्मसार मामला सामने आया है। यहां पांच साल की बच्ची के साथ 14 वर्षीय लड़के ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत पीड़िता की बुआ ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया गया। यह भी पढ़ें: स्कूटी पर मायके जा रही थी महिला शिक्षिका, बस की टक्कर से स्वर्ग सिधारी साथ ही 14 वर्षीय अपराधी लड़के को न्यायालय PMJJB मंडी के समक्ष किया गया। जहां से उसे 9 अगस्त तक सुधार गृह ऊना भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP मुख्यालय देवराज ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 6 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें : रात को खाई में गिरी कार, सुबह तक स्वर्ग सिधार चुका था परिवार का इकलौता बेटा

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

HRTC बस में महिला के साथ कंडक्टर ने की गलत हरकत

यह शर्मनाक घटना निगम की सेमी डील्कस बस में हुई है- जो कि हमीरपुर से दिल्ली रूट पर जा रही थी। HRTC हमीरपुर डिपो के एक कंडक्टर को महिला यात्री से छेड़छाड़ करने पर सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी कंडक्टर पूर्व सैनिक कोटे से HRTC में भर्ती हुआ था। इस कंडक्टर पर खिलाफ पहले भी दो बार यात्रियों ने छेड़‌छाड़ के आरोप लगाए थे। यही नहीं, महिला यात्रियों व उनके परिजनों ने संबंधित कंडक्टर की बस अड्डा में धुनाई भी की थी। बावजूद इसके कंडक्टर सुधरने...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बेटे की आंखों के सामने पिता को मिली दर्दनाक मौत

यह दुखद मामला सोलन जिला से सामने आया है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटे की आंखों के सामने ही उसके पिता की मौत हो गई है। यह हादसा कंडाघाट-शिमला हाइवे पर हुआ है। हादसे में बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाप-बेटा दोनों एक साथ स्कूटी पर सवार होकर घर से जा रहे थे। इसी बीच एक तेज...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख