नाहन। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह विवादों में घिर गए हैं। हिमाचल युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों में छत्तर सिंह ने सबसे अधिक वोट प्राप्त किए हैं। लेकिन अब वह विवादों में घिर गए हैं। अगर विवाद सही पाए जाते हैं तो प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने छत्तर सिंह के हाथों से कुर्सी जा सकती है।
छत्तर सिंह पर लगे जालसाजी के आरोप
दरअसल छत्तर सिंह पर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। जिसको लेकर पांवटा साहिब पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने छत्तर सिंह पर अपनी जन्मतिथि से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। जिसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब छत्तर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: महिला प्रधान ने लगाई फर्जी हाजरियां, गांव के दंपति ने दी पुलिस में शिकायत
किसने दर्ज करवाई शिकायत और क्यों
पुलिस को दी शिकायत में अखिल ने छत्तर सिंह निवासी रोहडू, जिला शिमला के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी करने की बात कही है। अखिल के अनुसार छत्तर सिंह ने हिमाचल युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ा है। लेकिन इसके लिए उन्होंने दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की है।
यह भी पढ़ें : मोहाली में गिरी इमारत, चपेट में आई हिमाचल की युवती, नहीं बच पाई- रेस्क्यू जारी
अखिल के अनुसार युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आयु सीमा 18 से 35 निर्धारित की गई थी। छत्तर सिंह ने इसी आयुसीमा में आने के लिए दस्तावेजों से छेड़छाड़ की और अपनी जन्मतिथि को ही बदल दिया।
यह भी पढ़ें : श्मशान में मां को मुखाग्नि दे रहा था बेटा, पीछे से राख हो गया उसी का आशियाना
अपनी जन्मतिथि के दस्तावेजों से की छेड़छाड़
अखिल का दावा है कि छत्तर सिंह ने अपनी जन्मतिथि 20-08-1988 से बदलकर 20-08-1989 कर ली। जबकि उनके पंचायत परिवार नकल प्रमाण पत्र और 10वीं के प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 20-08-1988 ही दर्ज है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि सीएमओ पोर्टल पर जाली दस्तावेज पेश किए गए हैं। अखिल की शिकायत पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुल्हन बनने की थी तैयारी- मोहाली में मंगेतर के सामने मलबे में दबी दृष्टि
सीएमओ सिरमौर भी कार्रवाई को तैयार
इस बाबत एएसपी पांवटा अदिति सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छत्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। वहीं सीएमओ सिरमौर अजय पाठक ने कहा कि मीडिया द्वारा मामला ध्यान में आया है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है, तो कानूनी सलाह लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल से बदलने जा रहा मौसम- 27 से होगी बारिश-बर्फबारी
छत्तर सिंह को मिले मिले थे सबसे अधिक वोट
बता दें कि हिमाचल को जल्द ही प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मिलने वाला है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है और इसका परिणाम भी घोषित कर दिया है। प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए सबसे अधिक वोट छत्तर सिंह को पड़े हैं। छत्तर सिंह को 60 हजार वोट प्राप्त हुए हैं। वह एनएसयूआई के प्रदेशध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनकी गिनती सीएम सुक्खू के करीबियों में की जाती है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले- केंद्र से नहीं मिला हक तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सरकार
यह दो नाम भी हैं उनके पीछे
वहीं दूसरे नंबर पर अखिल अग्निहोत्री का नाम शामिल है। अखिल को 37 हजार वोट मिले हैं और यह डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के हल्के ऊना से आते हैं। इसी तरह से तीसरे नंबर पर राहुल चौहान का नाम शामिल है। राहुल को 15 हजार वोट मिले हैं। राहुल सिरमौर जिला से संबंध रखते हैं।