#अपराध
August 14, 2025
हिमाचल : पिता के सामने बेटी से नीच हरकतें करने लगे 6 युवक, फिर दोनों की कर दी धुनाई
पिता का कहना है कि पुलिस ने नहीं लिया एक्शन
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मारपीट, धोखाधड़ी, हत्या, दुष्कर्म, नशा तस्करी जैसे मामलों में होता इजाफा सूबे के लिए बेहद चिंताजनाक बात है। ताजा मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां पर एक नाबालिग लड़की और उसके पिता के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है।
बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से लड़की को परेशान कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस टीम पर भी लापरवाही बरतने का आरोपी लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने पहले शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। मगर जैसे ही मामला सोशल वीडियो पर वायरल हुआ तो पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आ गई।
लड़की के परिजनों का कहना है कि युवक पहले भी स्कूटी से जाते समय उनकी बेटी को तंग करते थे। बीते कल तो लड़कों ने हद ही पार कर दी। लड़की अपने पिता के साथ जा रही थी। इसी दौरान वहां एक जीप वाले ने उनका रास्ता रोक लिया।
इसके बाद 5-6 लड़के जीप से निकले और लड़की व उसके पिता के साथ मारपीट की। इस घटना के लड़की और उसके को चोटें भी आई हुई हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की।
उनका कहना है कि जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ- वैसे ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। उन्होंने ने पुलिस टीम ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और सजा देने की मांग की है।
वहीं, DSP बैजनाथ अनिल शर्मा ने कहा कि पुलिस टीम ने FIR दर्ज कर BNS की धारा 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा पीड़ित पक्ष का मेडकिल करवा लिया गया है। साथ ही बयान भी कलमबद्ध कर लिए गए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।