#अपराध
July 1, 2025
हिमाचल की वादियों में छिपा था 11 माह से फरार आरोपी, 25 वर्षीय युवक की छीनी थी सांसें
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने हिमाचल से अरेस्ट किया कुख्यात आरोपी
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश जिसे देव भूमि व पर्यटक राज्य के रूप में जाना जाता हैं। यहां हर साल लाखों लोग घूमने आते है, लेकिन हिमाचल आने वाले इन पर्यटकों के साथ कई बार ऐसे आपराधिक किस्म के लोग भी हिमाचल में पहुंचते हैं, जो अपने राज्य में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दे कर फरार हुए होते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है। यहां फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
हत्या का यह आरोपी काफी समय से हिमाचल की शांत वादियों में छिपा बैठा था। जिसकी भनक फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम को लगी। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने आरोपी को हिमाचल के सोलन जिला से गिरफ्तार किया। हत्या के इस आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ करीब एक साल पहले एक 25 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। आरोपी पर पांच हजार की इनामी राशि भी रखी गई थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भरभरा कर गिरी निर्माणाधीन टनल, कई मजदूर मौके पर कर रहे थे काम; मची चीख-पुकार
बताया जा रहा है कि 17 जुलाई 2024 को आरोपी लालचंद तिवारी ने अपने तीन अन्य साथियों खुशीराम, समीर और बृजेश के साथ मिलकर अजय नगर निवासी 25 साल के समीर नौशाद की बेरहीम से हत्या कर दी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो 18 जुलाई को पुलिस को समीन नौशाद का शव मिला था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाल चंद तिवारी के तीन अन्य साथियों को गिफ्तार कर लिया था, लेकिन लालचंद लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
क्राइम ब्रांच ने अब मुख्य आरोपी लाल चंद को करीब 11 माह गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए गई राज्योें में घूमता रहा। जिसके बाद वह हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में पहुंच गया। इसी बीच फरीबाद पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने पर पांच हजार इनाम की राशि देने भी घोषणा कर दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें जिसमें हत्या, चोरी के अलावा कुछ संदिग्ध मामले भी हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने हत्या के मुख्य आरोपी को 11 माह बाद हिमाचल के सोलन जिला से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि लालचंद को शक था कि मृतक समीर उसकी बेटी पर गलत नजर रखता है। जिसके चलते वह उससे रंजिश रखे हुए था। मौका मिलते ही उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर समीर की हत्या कर दी थी।