#अपराध

October 30, 2024

हिमाचल : क्लासमेट से चलाया अफेयर- शादी का वादा कर बार-बार की नीचता, अब मुकरा

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सूबे से ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं- जिसमें युवक शादी का झांसा देकर लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं।

शादी का झांसा देकर की नीचता

इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। मामले में युवती से ढली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। यह भी पढ़ें : सहम उठा हिमाचल- घर के बाहर सैर कर रहे बाप-बेटे पर चली अंधाधुंध गोलियां

तीन साल तक बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता ने बताया कि तुषार नाम का युवक उसका सहपाठी रहा है और वो उसे काफी लंबे समय से जानती है। तुषार ने उसके साथ शादी का वादा करके कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं। मगर अब वो शादी करने से इंकार कर रहा है।

शादी से कर रहा इंकार

पीड़िता ने बताया कि तुषार साल 2021 से उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। अब पिछले कुछ समय से उसके व्यवहार में काफी बदलाव आ गया है। तुषार उससे अब सही से बात भी नहीं करता है और वो शादी करने से भी साफ इंकार कर रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : साइकिल पर घर जा रहा था शख्स, रास्ते में ट्रक ने कुचला उधर, युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

झूठे प्यार का जाल

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के साथ अपराधिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शातिर युवक भोली भाली लड़कियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लेते हैं और फिर उनका शारीरिक शोषण करते हैं। कई बार कुछ अपराधिक किस्म के युवा इन लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने से भी पीछे नहीं रहते हैं। यह भी पढ़ें आधी रात हिमाचल पहुंची प्रियंका गांधी, पति वाड्रा भी संग आए- दिवाली मनाकर लौटेंगी

युवती की बनाई अश्लील वीडियो

हाल ही में ऐसा एक मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से सामने आया था। यहां एक युवक ने 21 साल की युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद यह युवक युवती को ब्लैकमेल करने लगा और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाने लगा। युवक की इस मांग से परेशान युवती ने पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और न्याय की गुहार लगाई।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख