#अपराध

May 2, 2024

हिमाचल के दुकानदारों को पंजाबियों ने लगाया चूना, 3 गिरफ्तार

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश का इकलौता मैदानी जिला ऊना जिसका अधिकांश भाग पड़ोसी राज्य पंजाब से सटा हुआ है। ऐसे में इस जिले में गैरकानूनी गतिविधियां अधिक पाई जाती हैं। इसी कड़ी में एक अन्य धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों द्वारा नकली नोटों देकर दुकानदारों को चकमा दिया जा रहा है। हालांकि, पुलिस द्वारा इन युवकों को नकली नोटों के जखीरे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब नंबर गाड़ी में मिले नकली नोट

मिली जानकारी के अनुसार, चिंतपूर्णी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर की गाड़ी में कुछ युवक दुकानों पर नकली नोटों का प्रचलन कर रहे हैं। इसके बाद मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी। यह भी पढ़ें: तीन बच्चों के पिता ने हिमाचल में की दूसरी शादी: पहली पत्नी ने बिहार से आकर पकड़ा

तीन युवकों थे गाड़ी में सवार

इसी दौरान पुलिस ने गाड़ी नंबर PB 29L-6830 को थनीकपुरा चाट मोड़ पर एक दुकान के बाहर पार्क पाया। इसके बाद शक के आधार पर जब पुलिस कर्मियों ने गाड़ी की तलाशी ली तो पुलिस टीम को गाड़ी सवार तीन युवकों की जेब और गाड़ी में से कुछ 42,400 रुपए के नकली नोट बरामद हुए।

दुकानदारों को दे रहे थे चकमा

इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के साथ तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तीनों युवक पहले एक फ्रूट चाट की दुकान चलाने वाले को भी नकली 500 का नोट चलाकर चकमा दे चुके थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर वालों ने पेंटर बनने से रोका तो दुनिया छोड़ गया छात्र

इस दुकानदार ने पकड़े गए युवकों को देखा और अपने नोट को भी चेक किया। नोट नकली पाया गया तो वो नोट पुलिस को सौंप दिया। जालंधर के हैं तीनों आरोपी मामले की पुष्टि करते हुए SDPO अम्ब बसुधा सूद ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक के यह नकली नोट कहां से लाए हैं और हिमाचल में कहां-कहां चलाए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख