#अपराध

April 23, 2026

हिमाचल : ट्रेन के सामने कूद इंजीनियर बेटे ने दी जा.न, पिता ने खोले बहु और ससुराल वालों के राज

साल 2024 में हुई थी बेटे की शादी- ससुराल वाले करते थे परेशान

शेयर करें:

engineer husband train amb wife mobile chats una himachal police

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में केमिकल इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। अंब क्षेत्र के कलरुही में हुए इस हादसे को लेकर मृतक के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 

बेटे ने की आत्महत्या, पिता ने बताया सच

पिता का कहना है कि उनके बेटे ने पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास-ससुर और साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी स्कूल की छात्रा का कमाल- बना दिया ऐसा डिब्बा, जो खुद साफ करेगा चश्मा

दो साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार, मृतक मुनीष की शादी अप्रैल 2024 में हमीरपुर निवासी रेणुका से हुई थी, जो चंडीगढ़ में निजी क्षेत्र में कार्यरत है। पिता राजिंदर कुमार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही वैवाहिक संबंधों में खटास आने लगी थी और बहू ने मुनीष से दूरी बनानी शुरू कर दी।

 

munish

पत्नी की मोबाइल चैट पकड़ी

शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक दिन मुनीष को अपनी पत्नी के मोबाइल में आपत्तिजनक चैट मिली, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद और गहरा गया। इस दौरान साली द्वारा भी मुनीष को अपमानित करने के आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : मां चिंतपूर्णी के चढ़ावे की गाड़ियों में मौज कर रह रहे थे DC-SH0, कोर्ट से फटकार के बाद लौटाई

ससुराल वालों ने की मारपीट

पिता का यह भी कहना है कि हमीरपुर में ससुराल पक्ष ने उनके बेटे के साथ हाथापाई की थी। इसके अलावा फरवरी में चंडीगढ़ में हुई मुलाकात के दौरान उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया और वहां दोबारा न आने की धमकी दी गई।

बहुत परेशान हो गया था मुनीष

लगातार मिल रही धमकियों और तनाव के चलते मुनीष मानसिक रूप से बेहद परेशान था। इसी दबाव में उसने 7 मार्च की सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे दी। पिता ने बताया कि बेटे की मौत के सदमे और अंतिम संस्कार की व्यस्तताओं के कारण शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई।

यह भी पढ़ें : कौल सिंह का बड़ा बयान: मैं जीत जाता तो सुक्खू नहीं "मैं होता CM", लंबे अनुभव से विकास को देता नई दिशा

ट्रेन की चपेट में आने से मौत

गौरतलब है कि 34 वर्षीय मुनीष की मौत उस समय हुई थी जब वह अंब से दौलतपुर रेलवे ट्रैक के पास था। शुरुआती जानकारी में इसे एक हादसा बताया गया था, जिसमें पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।

 

हादसे के बाद लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोकी और घायल को अंब-अंदौरा स्टेशन तक पहुंचाया। जहां से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शौचालय में मिले नवजात की मां निकली 15 साल की लड़की, नीचता के बाद हुई थी गर्भवती

जांच में जुटी पुलिस टीम

मामले को लेकर DSP अंब अनिल पटियाल ने पुष्टि की है कि पुलिस ने BNS की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख