#अपराध

June 5, 2025

हिमाचल : रात के अंधेरे में बिजली की तारें चुरा रहा था चोर, मालिक को धक्का देकर हुआ फरार

मकान मालिक ने रंगे हाथों पकड़ लिया था चोर

शेयर करें:

Electricity Wire Theft Case

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की पुलिस टीम ने एक बड़ी चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस टीम बिजली की तारें चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक मकान से बिजली की तारें चुराई थी- जिनकी कीमत हजारों रुपए में थी।

तार चोर हआ गिरफ्तार

यह मामला रबोंन क्षेत्र का है- जहां एक निर्माणाधीन मकान से महंगी बिजली की तारें चोरी हो गई थीं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के चलते आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी में जा रहा था परिवार, हो गई अनहोनी- बच्चों की चीखों से गूंजा इलाका

मकान की काटी वायरिंग

जानकारी के अनुसार, यह घटना 22 मई को सामने आई जब संजीव नेगी, निवासी सोलन, ने सदर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके निर्माणाधीन मकान में बिजली से संबंधित कार्य चल रहा था, लेकिन कुछ कारणों से वह कार्य बीच में ही रोक दिया गया था। इसी बीच जब संजीव नेगी अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे तो उन्होंने देखा कि अंधेरे में एक अनजान व्यक्ति उनके मकान में घुसकर बिजली की वायरिंग काट रहा है।

तारों का बंडल किया गायब

संजीव नेगी ने जब उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने अपना नाम दिनेश बताया और मौके से भागने की कोशिश की। अफरा-तफरी में आरोपी अपना मोबाइल फोन और ड्राइविंग लाइसेंस मौके पर ही छोड़ गया और सीमेंट के कट्टों में रखी कीमती तारों का एक बंडल उठाकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में होगी हिमाचल कांग्रेस की बैठक : राहुल गांधी लेंगे बड़ा फैसला- बदले जाएंगे कई चेहरे

मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस छोड़कर भागा

संजीव ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी के द्वारा मौके पर छोड़े गए मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस को पुलिस ने जब्त कर गहन जांच की। इन सुरागों की मदद से पुलिस चौकी सपरून की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और अंततः 4 जून को सोलन क्षेत्र के कायलर के डुंगा मोड़ से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान दिनेश (24), पुत्र जगदीश चंद के रूप में हुई है।

रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते सूचना दी जाए और घटनास्थल से जुड़े सबूतों को सुरक्षित रखा जाए तो ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव है। साथ ही, पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे अपने निर्माणाधीन भवनों की निगरानी बढ़ाएं ताकि इस तरह की चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख